"ओरंगउटान": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 31:
'''ओरंगउटान''' [[एशिया]] में वर्तमान युग में पाया जाने वाला अकेला [[वनमानुष]] (बड़े अकार का मानवनुमा [[कपि]]) है। यह सभी वृक्षवासी जानवरों में आकार में सबसे बड़े हैं और इनकी भुजाएँ सभी अन्य महाकपियों से (जैसे की [[चिंपैंजी|चिम्पान्ज़ी]], [[होमो सेपियन्स|मनुष्य]], [[गोरिल्ला|गोरीला]]) लम्बी होती हैं। यह काफ़ी बुद्धिमान होते हैं और भिन्न प्रकार के औज़ार इस्तेमाल करते हैं। हर रात को यह डंडियों और पत्तों से अपने लिए एक शय्या-सी भी तैयार करते हैं। जहाँ अन्य महाकपियों के बाल ख़ाकी या काले होते हैं, वहाँ ओरंगउटानों के बाल लाल-से रंग के होते हैं।
 
ओरंगउटान [[इंडोनेशिया|इंडोनीशिया]] और [[मलेशिया|मलेयशिया]] के जंगलों में पाए जाते हैं।<ref>{{cite web|url=https://www.bbc.com/hindi/international-44535027|title=वो वनमानुष जो मां के रूप में याद की जाएगी...}}</ref> इनकी दो उपजातियाँ हैं - बोर्नियाई ओरंगउटान (वैज्ञानिक नाम: पोंगो पिग्मेयस, Pongo pygmaeus) और सुमात्राई ओरंगउटान (वैज्ञानिक नाम: पोंगो ऐबेलाए, Pongo abelii)। सुमात्राई ओरंगउटान अब बहुत कम बचे हैं और इनकी नस्ल लुप्त होने का बड़ा ख़तरा है।<ref>{{cite web|url=https://www.bbc.com/hindi/international/2015/03/150224_vert_earth_orangutanes_photofeature_pk|title=इंसानों जितने समझदार वनमानुष देखे हैं?}}</ref> ओरंगउटान की और भी जातियाँ हुआ करती थीं लेकिन वे अब ख़त्म हो चुकी हैं, जिन में से एक शिवापिथेकस नामक नस्ल [[भारत]] की [[शिवालिक]] पहाड़ियों में वास करती थी।
 
== शब्दोत्पत्ति ==