"यूरोप": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 58:
{{legend0|#9b8447|शुष्क घास का मैदान|शुष्क स्टेप}}
]]
[[तापमान]] एवं [[वर्षा]] में अन्तर मिलने के कारण यूरोप महाद्वीप की [[प्राकृतिक वनस्पति]] में भी काफी अन्तर मिलता है। यूरोप महाद्वीप के उत्तर के [[आर्कटिक महासागर]] के तटीय भाग में कठोर शीत के कारण भूमि हिमाच्छादित रहती है। अतः वनस्पति का प्रायःअभावप्रायः अभाव रहता है। इस भाग की मुख्य वनस्पति [[काई]] एवं [[लाइकेन]] है। यहाँ गर्मी में बर्फ पिघलने पर सुन्दर-सुन्दर [[सपुष्पक पौधा|फूलों वाले पौधे]] उगते हैं। जो अल्पकाल के लिए अपनी छटा दिखाकर समाप्त हो जाते हैं।<ref>{{cite book |last=तिवारी |first=विजय शंकर |title= आलोक भू-दर्शन |year=जुलाई २००४ |publisher=निर्मल प्रकाशन |location=कलकत्ता |id= |page=७१ |access-date= २९accessmonth= अक्तूबर २००९}}</ref> जीव-जन्तुओं में [[ध्रुवीय भालू]], [[रेंडियर]], [[लोमड़ी]] तथा पानी में [[सील]] एवं [[व्हेल]] पाए जाते हैं। टुण्ड्रा प्रदेश के दक्षिणी भाग [[नार्वे]], [[स्वीडन]], [[फ़िनलैंड]] एवं [[रूस]] में नुकीली पत्ती वाले कोणधारी वन पाए जाते हैं जिन्हे टैगा कहते हैं। यहाँ के प्रमुख वृक्ष [[चीड़]], [[स्प्रूस]], [[सिलवर]], [[फर]], [[बर्च]], [[बलूत]] आदि हैं। इन वनों में [[भालू]], [[भेड़िया]] एवं [[मिंक]] आदि पशु पाए जाते हैं। टैगा प्रदेश के दक्षिण में कम वर्षा होती है अतः यहाँ शीतोष्ण घास के मैदान मिलते हैं जिन्हें स्टेपीज कहा जाता है। यह मैदान दक्षिणी रूस, [[रूमानिया]] एवं [[हंगरी]] के डेन्यूब प्रदेश में विस्तृत है। इस घास प्रदेश में घास खाने वाले जानवर जैसे [[घोड़ा]], [[बारहसिंगा]] एवं घास में रेंगने वाले जीव पाए जाते हैं।
 
दक्षिणी यूरोप के भूमध्य सागरीय प्रदेश में जहाँ भूमध्यसागरीय जलवायु पाइ जाती है वहाँ चौड़ी पत्ती वाले [[सदाबहार वन]] मिलते हैं। यहाँ बलूत, [[जैतून]], [[सीडार]], [[साइप्रस]], [[अखरोट]], [[बादाम]], [[संतरा]], [[अंजीर]] एवं [[अंगूर]] जैसे [[फलों]] के वृक्ष खूब पैदा होते हैं। उत्तरी-पश्चिमी मध्य यूरोप में समशीतोष्ण कटिबन्धीय चौड़ी पत्ती वाले पतझड़ के वन पाए जाते हैं। कठोर शीत से सुरक्षा के लिए यहाँ के वृक्ष जाड़े के प्रारम्भ में अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं। ऐसे वृक्षों में बलूत, ऐश, बीच, बर्च, एल्म, मैपिल, चेस्टनट और अखरोट मुख्य हैं। ऊँचें पर्वतीय भागों में अधिक ठण्डक के कारण नुकीली पत्ती वाले वन पाए जाते हैं। इनके प्रमुख वृक्ष [[चीड़]], फर, [[सनोवर]], [[लार्च]], स्प्रूस, सीडार और [[हेमलाक]] हैं। इस प्रकार यूरोप में पतझड़ एवं नुकीली पत्ती के वृक्षों के मिश्रित वन पाए जाते हैं।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/यूरोप" से प्राप्त