→‎ऊर्जा के विभिन्न रूप: छोटा सा सुधार किया।, व्याकरण में सुधार
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
→‎ऊर्जा के विभिन्न रूप: छोटा सा सुधार किया।
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
पंक्ति 8:
ऊर्जा की सरल परिभाषा देना कठिन है। ऊर्जा वस्तु नहीं है। इसको हम देख नहीं सकते, यह कोई जगह नहीं घेरती, न इसकी कोई छाया ही पड़ती है। संक्षेप में, अन्य वस्तुओं की भाँति यह [[द्रव्य]] नहीं है, यद्यापि बहुधा द्रव्य से इसका घनिष्ठ संबंध रहता है। फिर भी इसका अस्तित्व उतना ही वास्तविक है जितना किसी अन्य वस्तु का और इस कारण कि किसी पिंड समुदाय में, जिसके ऊपर किसी बाहरी बल का प्रभाव नहीं रहता, इसकी मात्रा में कमी बेशी नहीं होती।
 
== ऊर्जा के विभिन्न रूप ==
[[चित्र:Energy-p-k-i.svg|right|thumb|300px|तीन रूपों में उर्जा - स्थितिज, गतिज एवं आन्तरिक]]
साधारणत: कार्य कर सकने की क्षमता को ऊर्जा कहते हैं। जब [[धनुष]] से शिकार करनेवाला कोई शिकारी डोरी को खींचता है तो धनुष में ऊर्जा आ जाती है जिसका उपयोग बाण को शिकार तक चलाने में किया जाता है। बहते पानी में ऊर्जा होती है जिसका उपयोग [[पवनचक्की]] चलाने में अथवा किसी दूसरे काम के लिए किया जा सकता है। इसी तरह [[बारूद]] में ऊर्जा होती है, जिसका उपयोग पत्थर की शिलाएँ तोड़ने अथवा [[तोप]] से [[गोला]] दागने में हो सकता है। बिजली की [[धारा]] में ऊर्जा होती है जिससे [[विद्युत मोटर|बिजली की मोटर]] चलाई जा सकती है। [[सूर्य]] के [[प्रकाश]] में ऊर्जा होती है जिसका उपयोग [[प्रकाश सेल|प्रकाशसेलों]] द्वारा बिजली की धारा उत्पन्न करने में किया जा सकता है। ऐसे ही [[परमाण बम|अणुबम]] में [[नाभिकीय ऊर्जा]] रहती है जिसका उपयोग शत्रु का विध्वंस करने अथवा अन्य कार्यों में किया जाता है।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/ऊर्जा" से प्राप्त