"कहानी (फ़िल्म)": अवतरणों में अंतर

लेख का विस्तार किया गया
लेख का विस्तार किया गया
पंक्ति 21:
}}
'''''कहानी''''' २०१२ की एक भारतीय हिंदी रहस्य-थ्रिलर फ़िल्म है, जो [[सुजॉय घोष]] द्वारा निर्देशित, सह-लिखित और सह-निर्मित है। फ़िल्म में [[विद्या बालन]] ने विद्या बागची नामक एक गर्भवती महिला की भूमिका निभाई है, जो [[दुर्गा पूजा]] के त्योहार के दौरान [[कोलकाता]] में अपने लापता पति की तलाश करती है, और इस काम में सत्योकी "राणा" सिन्हा ([[परमब्रत चटर्जी]]) और ए खान ([[नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी]]) उसकी सहायता प्रदान करते हैं।
 
मात्र ८ करोड़ रुपये के मामूली बजट पर निर्मित कहानी की परिकल्पना घोष ने की थी, जिन्होंने [[अद्वैता काला]] के साथ फिल्म का सह-लेखन भी किया। फ़िल्म के निर्माण-दल ने कोलकाता की सड़कों पर फिल्मांकन के दौरान आम जनता के ध्यानाकर्षण से बचने के लिए गुरिल्ला-फिल्म निर्माण तकनीक का प्रयोग किया। फिल्म कोलकाता नगर के चतुराईपूर्ण चित्रण और कई स्थानीय निर्माण-दल के सदस्यों और कलाकारों के उपयोग के लिए विख्यात है। कहानी पुरुष-प्रधान भारतीय समाज में नारीवाद और मातृत्व के विषयों की पड़ताल करती है। इसके अतिरिक्त यह [[सत्यजित राय]] की कई फ़िल्मों जैसे कि [[चारुलता]] (१९६४), [[अरण्येर दिनरात्रि (१९७० फ़िल्म)|अरण्येर दिनरात्रि]] (१९७०) और [[जॉय बाबा फेलुनाथ (१९७८ फ़िल्म)|जॉय बाबा फेलुनाथ]] (१९७९) की ओर भी अनेकों संकेत करती है।
 
==बाहरी कड़ियाँ==