"कहानी (फ़िल्म)": अवतरणों में अंतर

लेख का विस्तार किया गया
लेख का विस्तार किया गया
पंक्ति 20:
| gross = १.०४ अरब रुपये<ref name="ht 50 gross">{{cite news|url=http://www.hindustantimes.com/entertainment/bollywood/vidya-balan-s-kahaani-completes-50-days-grosses-rs-104-cr-worldwide/article1-847121.aspx|title=Vidya Balan's ''Kahaani'' completes 50 days, grosses Rs. 104 cr worldwide|newspaper=[[Hindustan Times]]|accessdate=27 April 2012|date=27 April 2012|url-status=live|archiveurl=https://web.archive.org/web/20120428164829/http://www.hindustantimes.com/Entertainment/Bollywood/Vidya-Balan-s-Kahaani-completes-50-days-grosses-Rs-104-cr-worldwide/Article1-847121.aspx|archivedate=28 April 2012}}</ref>
}}
'''''कहानी''''' २०१२ की एक भारतीय हिंदी रहस्य-थ्रिलर फ़िल्म है, जो [[सुजॉय घोष]] द्वारा निर्देशित, सह-लिखित और सह-निर्मित है। फ़िल्म में [[विद्या बालन]] ने विद्या बागची नामक एक गर्भवती महिला की भूमिका निभाई है, जो [[दुर्गा पूजा]] के त्योहार के दौरान [[कोलकाता]] में अपने लापता पति की तलाश करती है, और इस काम में सत्योकीसत्यकि "राणा" सिन्हा ([[परमब्रत चटर्जी]]) और ए खान ([[नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी]]) उसकी सहायता प्रदान करते हैं।
 
मात्र ८ करोड़ रुपये के मामूली बजट पर निर्मित कहानी की परिकल्पना घोष ने की थी, जिन्होंने [[अद्वैता काला]] के साथ फिल्म का सह-लेखन भी किया। फ़िल्म के निर्माण-दल ने कोलकाता की सड़कों पर फिल्मांकन के दौरान आम जनता के ध्यानाकर्षण से बचने के लिए गुरिल्ला-फिल्म निर्माण तकनीक का प्रयोग किया। फिल्म कोलकाता नगर के चतुराईपूर्ण चित्रण और कई स्थानीय निर्माण-दल के सदस्यों और कलाकारों के उपयोग के लिए विख्यात है। कहानी पुरुष-प्रधान भारतीय समाज में नारीवाद और मातृत्व के विषयों की पड़ताल करती है। इसके अतिरिक्त यह [[सत्यजित राय]] की कई फ़िल्मों जैसे कि [[चारुलता]] (१९६४), [[अरण्येर दिनरात्रि (१९७० फ़िल्म)|अरण्येर दिनरात्रि]] (१९७०) और [[जॉय बाबा फेलुनाथ (१९७८ फ़िल्म)|जॉय बाबा फेलुनाथ]] (१९७९) की ओर भी अनेकों संकेत करती है।
 
काहानी को ९ मार्च २०१२ को विश्व भर में जारी किया गया था। समीक्षकों ने फ़िल्म की पटकथा, इसके छायांकन और प्रमुख कलाकारों के अभिनय की प्रशंसा की। सकारत्मक समीक्षाओं और शब्द-प्रचार के कारण फिल्म ने ५० दिनों में विश्व भर में १.०४ अरब रुपये की कमाई की। फिल्म को [[कहानी द्वारा प्राप्त पुरस्कारों की सूची|कई पुरस्कार]] प्राप्त हुए, जिनमें तीन [[राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार]] और पांच [[फिल्मफेयर पुरस्कार]] शामिल हैं; बाद वाले में [[फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार|सर्वश्रेष्ठ निर्देशक]] (घोष) और [[फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार|सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री]] (विद्या) के पुरस्कार भी थे। [[कहानी २: दुर्गा रानी सिंह]] नामक एक उत्तरकृति २ दिसंबर २०१६ को रिलीज़ हुई।
 
== कथानक ==
[[कोलकाता मेट्रो]] के एक डिब्बे में जहरीली गैस का हमला होने से यात्रियों में हड़कंप मच जाता है। दो वर्ष बाद एक गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर विद्या बागची अपने लापता पति अर्णव बागची की तलाश में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान [[लंदन]] से [[कोलकाता]] पहुंचती है। एक पुलिस अधिकारी, सत्यकि "राणा" सिन्हा विद्या की सहायता करने की पेशकश करता है। यद्यपि विद्या का दावा है कि अर्णव नेशनल डेटा सेंटर (एनडीसी) के एक असाइनमेंट पर कोलकाता गए थे, आरम्भिक जांच में पता चलता है कि एनडीसी द्वारा इस तरह के किसी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया था।
 
==बाहरी कड़ियाँ==