"पीर पंजाल पर्वतमाला": अवतरणों में अंतर

श्रेणियों में जुड़ा
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
→‎दर्रे: त्रुटि सुधार
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
पंक्ति 21:
* [[पीर पंजाल दर्रा]] (Pir Panjal pass) - यह श्रीनगर से पश्चिम में स्थित है।
* [[बनिहाल दर्रा]] (Banihal pas) - यह २,८३२ मीटर (९,२९१ फ़ुट) ऊँचा दर्रा [[वेरीनाग]] नामक [[पानी का चश्मा|पानी के चश्में]] का स्थल है जो वितस्ता नदी (जो कश्मीर में [[झेलम नदी]] का स्थानीय नाम और उस नदी का मूल वैदिक नाम भी है) का स्रोत है। इस दर्रे के एक तरफ़ [[जम्मू]] विभाग का [[बनिहाल]] नगर और दूसरी तरफ़ [[कश्मीर]] विभाग का [[काज़ीगुंड]] नगर स्थित है।
* सिंथन दर्रा (Sinthan pass) - यह जम्मू के पश्चिमी भाग और [[कश्मीर घाटी]] को <nowiki>[[जम्मू]]</nowiki> विभाग के पूर्वी भाग (जिसमें [[किश्तवाड़|किश्तवार]] स्थित है) से जोड़ता है।
* पीर की गली (Pir ki Gali) - यह लगभग ११,५०० फ़ुट ऊँचा दर्रा कश्मीर घाटी को [[राजौरी]] और [[पुंछ]] से जोड़ता है। यह ऐतिहासिक मुग़ल मार्ग पर स्थित है और उस मार्ग का सबसे ऊँचा बिन्दु है। [[आगरा]] और [[दिल्ली]] से कश्मीर जाते हुए [[मुग़ल साम्राज्य|मुग़ल सम्राट]] इसी मार्ग का प्रयोग करते थे। कश्मीर का दक्षिण-पश्चिमी [[शुपियाँ]] नगर इस से सब से समीपी शहर है और अपनी [[सेब]] की पैदावार के लिए प्रसिद्ध है।
* [[हाजी पीर दर्रा]] - यह २,६३७ मीटर (८,६५२ फ़ुट) ऊँचा दर्रा पीर पंजाल पर्वतमाला के पश्चिमी छोर पर पुंछ और [[उड़ी, जम्मू और कश्मीर|उड़ी]] को जोड़ता है। १९४८ में पाकिस्तान के इसपर क़ब्ज़ा कर लिया था लेकिन [[१९६५ का भारत-पाक युद्ध|१९६५ के भारत-पाक युद्ध]] में भारतीय सेना ने इसे वापस ले लिया था। [[ताशकन्द समझौता|ताशकन्द समझौते]] के अन्तर्गत पाकिस्तान से सम्बन्ध सुधारने के लिए भारत ने इसे लौटा दिया।