"भारतीय संसद": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
पंक्ति 100:
=== लोक सभा ===
[[लोक सभा]] के सदस्यों का चुनाव जनता द्वारा सीधे वोट डालकर किया जाता है। 18 साल और उससे अधिक आयु का हर एक भारतीय नागरिक मतदान करने का हकदार होगा। लोक सभा के अधिकतम 530 सदस्य राज्यों से चुनाव क्षेत्रों की प्रत्यक्ष रीति से चुने जाएंगे। अधिकतम 20 सदस्य संघ राज्य क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रपति [[आंग्ल-भारतीय समुदाय|आंग्ल-भारतीय]] समुदाय का प्रतिनिधित्व करने के लिए दो से अनधिक सदस्य मनोनीत कर सकता है। इस प्रकार सदन की अधिकतम सदस्य संख्या 552 हो, ऐसी संविधान में परिकल्पना की गई है। लोक सभा में अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के लिए जनसंख्या-अनुपात के आधार पर स्थान आरक्षित है। आरंभ में यह आरक्षण दस वर्ष के लिए था। नवीनतम संशोधन के अंतर्गत अब यह पचास वर्ष के लिए अर्थात सन २००० तक के लिए हैं। [[भारत]] में सदन की कार्यावधि पाँच वर्षों की है। पाँच वर्षों की अवधि समाप्त हो जाने पर सदन खुद भंग हो जाता है। कुछ परिस्थतियों में संसद को पूर्ण कार्यावधि समाप्त होने से पहले ही भंग किया जा सकता है। [[आपातकाल (भारत)|आपातकाल]] की स्थति में संसद लोक सभा की कार्यावधि बढ़ा सकती है। यह एक बार में एक वर्ष से अधिक नहीं हो सकती।
[[चित्र:The Prime Minister, Shri Narendra Modi speaking in the Lok Sabha, on the occasion of the special sitting to commemorate Constitution Day, in New Delhi on November 27, 2015 (1).jpg|thumb|left|200px|संसद भवन के [[लोकसभा]] कक्ष में [[प्रधानमंत्री]] [[नरेंद्र मोदी]] संविधान दिवस पर अपना वक्तव्य रखते हुए]]
=== संसद और सरकार ===
|