"एड शियरन": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: '''एडवर्ड क्रिस्टोफर शियरन''' (जन्म: १७ फरवरी १९९१) एक अंग्रेजी गायक...
 
लेख का विस्तार किया गया
पंक्ति 1:
'''एडवर्ड क्रिस्टोफर शियरन''' (जन्म: १७ फरवरी १९९१) एक अंग्रेजी गायक, गीतकार, रिकॉर्ड निर्माता और अभिनेता हैं। २०११ की शुरुआत में शियरन ने स्वतंत्र रूप से एक्सटेंडेड प्ले एल्बम [[नं ५ कोलैबोरेशंस प्रोजेक्ट]] जारी की। [[असाइलम रिकॉर्ड्स]] के साथ हस्ताक्षर करने के बाद उनकी पहली एल्बम [[+]] (उच्चारण "प्लस") सितंबर २०११ में जारी हुई और यूके एल्बम चार्ट में शीर्ष पर रही। इसमें उनका पहला हिट एकल "[[द ए टीम]]" था। २०१२ में शियरन ने सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश पुरुष एकल कलाकार और ब्रिटिश ब्रेकथ्रू एक्ट के लिए [[ब्रिट पुरस्कार]] जीता।
 
शियरन की दूसरी स्टूडियो एल्बम, [[×]] (उच्चारण "मल्टीप्लाई") जून २०१४ में जारी हुई, और २०१५ में इसे विश्वभर में दूसरी सर्वाधिक बिकने वाली एल्बम माना गया। उसी वर्ष × ने 2015 के ब्रिट पुरस्कारों में एल्बम ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता, और शियरन को ब्रिटिश एकेडमी ऑफ़ सॉन्ग राइटर्स, कम्पोज़र्स एंड ऑथर्स द्वारा वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गीतकार के लिए आइवर नोवेलो पुरस्कार प्रदान किया गया। × से एक एकल, "[[थिंकिंग आउट लाउड]]" ने उन्हें २०१६ में सॉन्ग ऑफ़ द ईयर और सर्वश्रेष्ठ पॉप एकल प्रदर्शन के लिए [[ग्रैमी पुरस्कार]] भी दिलवाये। शीरन की तीसरी एल्बम, [[÷]] (उच्चारण "डिवाइड"), मार्च २०१७ में जारी की गयी थी और x की ही तरह ये भी २०१७ की विश्वभर में सबसे अधिक बिकने वाली एल्बम रही। एल्बम के पहले दो एकलों - "[[शेप ऑफ यू]]" और "[[कैसल ऑन द हिल]]" - ने कई देशों के संगीत चार्टों में शीर्ष दो स्थानों पर पदार्पण करके कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। इससे शियरन पहले ऐसे कलाकार बन गए, जिनके एक ही सप्ताह में यूएस के शीर्ष १० चार्ट में दो गीतों ने शुरुआत की। मार्च २०१७ तक शियरन ने यूके सिंगल्स चार्ट पर ÷ से दस गीत शीर्ष १० एकल गीतों की सूची में जमा कर दिए थे, और इससे उन्होंने एक एल्बम से ही सबसे शीर्ष १० यूके एकल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।