"ब्रिटिश साम्राज्य": अवतरणों में अंतर

छो 103.129.195.84 (वार्ता) के 1 संपादन वापस करके Innocentbunnyके अंतिम अवतरण को स्थापित किया (ट्विंकल)
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
पंक्ति 17:
==व्युत्पत्ति==
{{इन्हें भी देखें|खोज युग|इंग्लैंड राज्य|स्कॉटलैंड राज्य|नवजगत}}
=== स्टुअर्ट काल:मूल ===
=== मूल (1497-1583) ===
ब्रिटिश साम्राज्य की नींव तब रखी गई थी जब [[इंग्लैंड]] और [[स्कॉटलैंड]] अलग-अलग राज्य थे। अपने देश की सीमाओं का विस्तार दुनिया के अन्य भूभागों तक करके एक "[[साम्राज्य]]" स्थापित करने की मंशा यूरोप की कई राजशाहियों में, अटलांटिक के उसपर अमेरिका की खोज के कारण उठी थी। तथा इस कार्य में [[स्पेन]] और [[पुर्तगाल]] जैसे देशों की सफलता ने साम्राज्य सत्यापन की इस स्वप्न को और भी प्रोत्साहना दी, इसके बाद कई यूरोपीय राज्यों में समुद्रपार बस्तियाँ स्तापित करने और अपने राज्य का विस्तार करने की होड़ लग गयी। शुरूआती समय में अटलांटिक पर करके पश्चिम के रस्ते [[एशिया]] पहुंच कर एशियाई देशों ([[चीन]], [[भारत]], इत्यादि) से व्यापार सम्बन्ध स्तापित करने की इच्छा से समुद्री अभियान भेजे गए थे। जिसके कारण सर्वप्रथम [[क्रिस्टोफर कोलंबस]] अमेरिका के तट पर पहुँचे और यह सोचकर की यह एशिया है। कोलंबस के अभियान के कुछ वर्ष बाद यह सिद्ध हुआ की वह भूभाग एक नयी ज़मीन है (जिसे बाद में "अमेरिका" कहा गया)। 1496 में, [[इंग्लैंड]] के राजा [[हेनरी सप्तम]] ने परदेशिक अन्वेषण में [[स्पेन]] और [[पुर्तगाल]] की सफलताओं का अनुसरण करते हुए, [[अटलांटिक महासागर|उत्तरी अटलांटिक महासागर]] के माध्यम से [[एशिया]] का समुद्री रास्ता खोजने हेतु [[खोज का युग |खोज यात्रा]] का नेतृत्व करने के लिए जॉन कैबट को आयुक्त किया। यूरोपीय खोज के पांच साल बाद, कैबट 1497 में अमेरिका की यात्रा पर रवाना हुए थे, लेकिन वे [[न्यूफाउंडलैंड]] के तट पर पहुंचे, जो उन्हें गलती से [[एशिया]] मालूम पड़ा,<ref>[[#refAndrews1985|Andrews 1985]], p.&nbsp;45.</ref> कैबट ने औपनिवेशिक बस्ती स्थापित करते का प्रयास नहीं किया। अगले वर्ष कैबट पुनः अमेरिका के लिए रवाना हुए मगर इस बार उनके जहाजों का कुछ पता नहीं चला।{{sfn|Ferguson|2004b|p=4}}