"मंगलयान": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
टैग: References removed
पंक्ति 60:
| next_mission = [[मंगलयान-2]]
}}
'''मंगलयान<ref>{{cite web | url =https://www.devakalasansar.com/2019/08/best-motivational-poem-in-hindi.html| title =मंगल मिशन पर अतिसुन्दर कविता | publisher = devakalasansar | date = 5-oct-2019 | accessdate = 5-oct-2019 }}</ref>''', (औपचारिक नाम- '''मंगल कक्षित्र मिशन''', {{lang-en|Mars Orbiter Mission}}; '''मार्स ऑर्बिटर मिशन'''), [[भारत]] का प्रथम [[मंगल ग्रह|मंगल]] अभियान है। यह भारत की प्रथम ग्रहों के बीच का मिशन है। वस्तुत: यह [[भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन]] की एक महत्वाकांक्षी [[अन्तरिक्ष]] [[परियोजना]] है। इस परियोजना के अन्तर्गत 5 नवम्बर 2013 को 2 बजकर 38 मिनट पर मंगल ग्रह की परिक्रमा करने हेतु छोड़ा गया एक उपग्रह [[आंध्र प्रदेश]] के [[श्रीहरिकोटा]] स्थित [[सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र]] से [[ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान]] (पीएसऍलवी) सी-25 के द्वारा सफलतापूर्वक छोड़ा गया।
 
इसके साथ ही भारत भी अब उन देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने मंगल पर अपने यान भेजे हैं। वैसे अब तक मंगल को जानने के लिये शुरू किये गये दो तिहाई अभियान असफल भी रहे हैं परन्तु 24 सितंबर 2014 को मंगल पर पहुँचने के साथ ही भारत विश्व में अपने प्रथम प्रयास में ही सफल होने वाला पहला देश तथा सोवियत रूस, नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के बाद दुनिया का चौथा देश बन गया है। इसके अतिरिक्त ये मंगल पर भेजा गया सबसे सस्ता मिशन भी है। भारत एशिया का भी ऐसा करने वाला प्रथम पहला देश बन गया। क्योंकि इससे पहले चीन और जापान अपने मंगल अभियान में असफल रहे थे। <ref name="nbt24sep14">{{cite web | url= http://hindi.economictimes.indiatimes.com/india/national-india/India-makes-history-Mangalyaan-enters-Mars-orbit/articleshow/43300180.cms| title= पहली ही कोशिश में मंगल तक पहुंचा भारत| publisher = नवभारत टाईम्स| date= 24 सितंबर 2014| accessdate= 24 सितंबर 2014}}</ref><ref name="nbt24sep14-2">{{cite web | url= http://hindi.economictimes.indiatimes.com/india/national-india/Mars-orbiter-mission-important-dates/articleshow/43312385.cms| title= मार्स ऑर्बिटर मिशन: महत्वपूर्ण घटनाओं का क्रम| publisher = नवभारत टाईम्स| date= 24 सितंबर 2014| accessdate= 24 सितंबर 2014}}</ref>