"हिन्दू धर्म": अवतरणों में अंतर

[पुनरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
No edit summary
पंक्ति 1:
{{सन्दूक हिन्दू धर्म}}
'''हिन्दू धर्म''' ([[संस्कृत भाषा|संस्कृत]]: [[सनातन धर्म]]) एक [[धर्म]] (या, जीवन पद्धति) है जिसके अनुयायी अधिकांशतः [[भारत]] ,[[नेपाल]] और [[मॉरिशस]] में बहुमत में हैं। इसे विश्व का प्राचीनतम धर्म कहा जाता है। इसे 'वैदिक सनातन वर्णाश्रम धर्म' भी कहते हैं जिसका अर्थ है कि इसकी उत्पत्ति मानव की उत्पत्ति से भी पहले से है।<ref>[https://en.wikipedia.org/wiki/Hinduism#CITEREFKnott1998 Knott 1998, p. 5.]</ref> विद्वान लोग हिन्दू धर्म को भारत की विभिन्न संस्कृतियों एवं परम्पराओं का सम्मिश्रण मानते हैं जिसका कोई संस्थापक नहीं है।
 
यह धर्म अपने अन्दर कई अलग-अलग उपासना पद्धतियाँ, मत, सम्प्रदाय और दर्शन समेटे हुए हैं।<ref>{{cite web|url=https://blogs.timesofindia.indiatimes.com/toi-editorials/heterodox-hinduism-supreme-court-does-well-to-uphold-plural-eclectic-character-of-the-faith/|title=Heterodox Hinduism: Supreme Court does well to uphold plural, eclectic character of the faith}}</ref> अनुयायियों की संख्या के आधार पर ये विश्व का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। संख्या के आधार पर इसके अधिकतर उपासक [[भारत]] में हैं और प्रतिशत के आधार पर [[नेपाल]] में हैं। हालाँकि इसमें कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है, लेकिन वास्तव में यह एकेश्वरवादी धर्म है।<ref>{{Cite web |title=श्रीमद्भगवद् गीता |quote=श्रीमद्भगवद्‌ गीता हिन्दू धर्म के पवित्रतम ग्रन्थों में से एक है। भगवान [[श्रीकृष्ण]] ने गीता का सन्देश [[पाण्डव]] राजकुमार [[अर्जुन]] को सुनाया था। यह एक स्मृति ग्रन्थ है। इसमें एकेश्वरवाद की बहुत सुन्दर ढंग से चर्चा हुई है। |archiveurl=https://web.archive.org/web/20090813044941/http://khabar.ndtv.com/MantrasListing.aspx?SectionName=Shrimadbhagwat%20Gita |archivedate=१३ अगस्त २००९}}</ref><ref>{{Cite web |title=श्रीमद्भगवद्गीता सातवाँ अध्याय |url=http://www.gitapress.org/books/sadhak/1014/Sadhak_Sanjivani_7.pdf |quote=यो यो यां यां तनुं भक्तः श्रद्धयार्चितुमिच्छति। तस्य तस्याचलां श्रद्धां तामेव विदधाम्यहम्॥७- २१॥}}</ref>