पंक्ति 58:
== सुधाकर पाठक के पृष्ठ को बनाने के संबंध में ==
 
नमस्कार जी
 
सुधाकर पाठक भारतीय भाषाओं के प्रबल समर्थक एवं हिन्दी सेवी है। भारतीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार को समर्पित हिन्दुस्तानी भाषा अकादमी के संस्थापक हैं। दिल्ली सरकार के प्रतिष्ठित हिन्दी अकादमी के वे सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। वर्ष 2018 -19 के लिए उन्हें हिन्दी अकादमी, दिल्ली सरकार द्वारा हिन्दी भाषा के संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने हेतु 'विशिष्ट योगदान सम्मान' से सम्मानित किया गया है। एक स्ववित्तपोषित संस्था के माध्यम से यदि कोई व्यक्ति जमीनी स्तर पर भाषा के क्षेत्र में बिना किसी सरकारी अनुदान/ वित्तीय सहयोग से कार्य कर रहा हो तो ऐसे व्यक्ति समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। अतः विकिपीडिया पर उनका पेज होना कोई प्रचार-प्रसार की मनोदशा नहीं है।
उनके पेज को साफ प्रचार और संदर्भ नहीं है कहकर हटाया गया है।
जो व्यक्ति अपनी आजीविका से पैसे काटकर भारतीय भाषाओं के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा हो उसे ऐसे किसी भी प्रचार की ज़रूरत नहीं है। विकिपीडिया ज्ञान का भंडार है। उनके पेज को बनाने का उद्देश्य किसी प्रचार तंत्र को बढ़ावा देना नहीं अपितु भाषा के संवर्धन एवं उसके प्रचार-प्रसार में युवा पीढ़ी के लिए मार्ग प्रशस्त करना है।
मुझे प्राप्त विश्वसनीय स्रोत को जोड़कर मैं इस पृष्ठ को विकसित करना चाहता हूँ। किन्तु पृष्ठ को रोका गया है।
 
त्रुटि, सम्पादन सहेजा नहीं ।
आप जिस पृष्ठ को सँजोना चाहते थे उसे रद्दी सामग्री की छननी ने अवरोधित किया हुआ है। यह संभवतः किसी कर्पसूचित बाहरी स्थल की कड़ी की वजह से हुआ है। नीचे दिये हुए पाठ को स्पॅम सुरक्षा फिल्टर द्वारा रोका गया था: google.com/amp/ [[सदस्य:राजकुमार श्रेष्ठ|राजकुमार श्रेष्ठ]] ([[सदस्य वार्ता:राजकुमार श्रेष्ठ|वार्ता]]) 14:08, 19 अप्रैल 2020 (UTC)
:[[सदस्य:राजकुमार श्रेष्ठ|राजकुमार श्रेष्ठ]] जी, नमस्ते। कृपया [[वि:उ|उल्लेखनीयता]] की नीति पढ़ें और यथोचित संदर्भ जोड़ कर इसे अपने प्रयोगपृष्ठ पर विकसित करें। उसके बाद आप सदस्यों समीक्षा करवा सकते हैं। वर्तमान में शीर्षक सुरक्षित नहीं है बल्कि स्रोत के रूप में आप कोई ऐसी कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं जो विकिपीडिया पर प्रतिबन्धित है।
:विकिपीडिया एक ज्ञानकोश है, लोगों को प्रेरणा देने का माध्यम नहीं। यह प्रकल्प हिंदी भाषा में है इसका भी यह अर्थ कत्तई न लें कि यह इस कारण किसी रूप में हिंदी की ओर विशेष झुकाव रखता है। अगर आपको लगता है कि व्यक्ति की उल्लेखनीयता साबित करने के लिए उनके बारे में तृतीय पक्ष के [[विकिपीडिया:विश्वसनीय स्रोत|विश्वसनीय स्रोतों]] से संदर्भ दे सकते, जहाँ उनके बारे में पर्याप्त चर्चा उपलब्ध हो (चर्चित का अर्थ यहाँ well discussed है, यानि पर्याप्त लिखित सामग्री की उपलब्धता) तो ही लेख निर्माण करें। अन्यथा लेख को पुनः हटाया जा सकता है। धन्यवाद। --[[User:SM7|<span style="color:#00A300">SM7</span>]]<sup>[[User talk:SM7|<small style="color:#6F00FF">--बातचीत--</small>]]</sup> 14:21, 19 अप्रैल 2020 (UTC)
 
==सदस्य:Tasdik Alam Rahi द्वारा प्रश्न==