"पिट्टा": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 36:
 
==वितरण और आदत==
पिट्टा सामान्यतः [[ऊष्णकटिबन्ध|उष्णकटिबंधीय जंगलों]] और झाड़ियों में निवास करते हैं | अधिकांश प्रजातियां घने जंगलों में निवास करती है | क्योंकि यहां पर पर्याप्त भोजन मिल जाता है | सामान्यतः ये ऐसे स्थान पर रहते हैं जहां जल की आसानी से उपलब्ध हो | पिट्टा की कुछ प्रजातियां जैसे भारतीय पिट्टा गांव और शहरों में भी देखने को मिल जाती है | कुछ प्रजातियाँ दलदलों और बाँस के जंगलों में निवास करती हैं |<ref name="singapore">{{cite journal|last=Lok|first=A. |author2=Khor, K. |author3=Lim, K. |author4=R. Subaraj|title=Pittas (Pittidae) of Singapore |journal=Nature in Singapore|year=2009|volume=2|pages=155–165|url=http://rmbr.nus.edu.sg/nis/bulletin2009/2009nis155-165.pdf}}</ref> कुछ प्रजातियां कम ऊंचाई की भूमि पर पायी जाती है | इन्द्रधनुष पिट्टा 400 से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नहीं पाया जाता | अन्य प्रजातियां बहुत अधिक ऊंचाई पर हो सकती हैं | ''rusty-naped pitta'' 2,600 मीटर (8,500 फीट) तक पाया गया है | यह [[ताइवान]] में 1,300 मीटर (4,300 फीट) तक पाया जा सकता है, लेकिन [[जापान]] में कम ऊंचाई पर रहता है | प्राकृतिक आवासों के अतिरिक्त ये मानवीय निवास वाले इलाकों में रह सकते हैं | उदाहरण के लिए नीले पंखों वाले पिट्टा और नीले रंग के पिट्टा [[सिंगापुर]] के पार्कों में देखने के लिए मिल जाते हैं |