"अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर": अवतरणों में अंतर

छो Rsjaanijaani (Talk) के संपादनों को हटाकर Samuele2002 के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया SWViewer [1.3]
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 54:
 
== कथानक ==
ज़ैन्डार ग्रह का विनाश कर वहां से शक्ति मणि का अधिग्रहण करने के बाद, थैनॉस अपने बच्चों [कुल ऑब्सिडियन, एबोनी माव, प्रॉक्सीमा मिडनाइट और कॉर्वस ग्लेव] को लेकर उस जहाज पर आता है, जो एसगार्ड के विनाश के बचे हुए लोगों को ले जा रहा होता है। [[थॉर]], लोकी, हेमडॉल और [[हल्क]] थनॉस को टेसेरेक्ट क्यूब से अंतरिक्ष मणि निकालने से नहीं रोक पाते क्योंकि थेनॉस थॉर को कैद कर, लोकी को मार देता है, और हल्क को पराजित कर देता है। हेमडॉल मारे जाने से पहले बाईफ्रॉस्ट का उपयोग कर हल्क को पृथ्वी पर भेज देता है। इसके बाद थैनॉस अपने बच्चों के साथ निकलता है और जहाज को नष्ट कर देता है।
 
[[न्यू यॉर्क शहर]] के सैनक्टम सैनक्टरम में [[हल्क]] दुर्घटनाग्रस्त होकर भूमि पर गिरता है, और वापस [[ब्रूस बैनर]] में बदल जाता है। वहां वह [[स्टीफन स्ट्रेंज]] और [[वोंग]] को ब्रह्मांड में जीवन भर के आधे हिस्से को मारने की थैनॉस की योजना के बारे में चेतावनी देता है। जवाब में, स्ट्रेंज [[टोनी स्टार्क]] से सम्पर्क करता है। माव और ऑब्सिडियन स्ट्रेंज से समय मणि को प्राप्त करने के लिए आते हैं। [[पीटर पार्कर]] भी वहां पहुंच जाता है, और फिर एक युद्ध के बाद, माव स्ट्रेंज को पकड़ कर ले जाता है; और स्टार्क और पार्कर माव की स्पेसशिप का पीछा करते हैं, जबकि बैनर [[स्टीव राॅजर्स]] से संपर्क करने की कोशिश करता है।