छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
छो इसके अंदर नाशपाती के बारे में कुछ आपको ऐसे तो थी मिलेंगे जो आप अपनी जिंदगी में शायद पहली बार पड़ेंगे
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 22:
 
'''नाशपाती''' (अंग्रेजी: Pear ; वानस्पतिक नाम :) एक [[फल]] है। नाशपाती भी [[सेब]] से जुड़ा एक उप-अम्लीय फल है, लेकिन इसमें शर्करा अधिक तथा अम्ल कम पाया जाता है। यह मूल रूप से [[उत्तर अफ़्रीका|उत्तरी अफ्रीका]], पश्चिमी [[यूरोप]] का निवासी था और पूर्वी [[एशिया|जंबुद्वीप]] तक इसका विस्तार हुआ करता था। यह एक मध्यम ऊंचाई का पेड़ होता है जो {{convert|10|–|17|m|ft}} तक पहुंचता है, प्रायः ऊपर ऊंचा, संकरा किरीट आकार होता है। इसकी कुछ प्रजातियां झाड़ रूपी भी होती हैं, जिनकी ऊंचाई अधिक नहीं होती।
 
[https://hindielements.blogspot.com/2020/05/interesting-fact-about-pear-in-hindi.html?m=1 नाशपाती के बारे में रोचक तथ्य]
 
इसकी पत्तियां एक एक करके दायें बाएं व्यवस्थित होती हैं व सीधी {{convert|2|–|12|cm|in}} लम्बी, कुछ प्रजातियों में चमकदार हरी, तो कुछ अन्य प्रजातियों में घने रजतवर्णी रोयें से ढंकी हरी होती हैं। इनका आकार चौड़ा ओवल से लेकर संकरा भालानुमा भी होता है। अधिकतर नाश्पाती की प्रजातियाँ [[पतझड़ी|पर्णपाती]] होती हैं, किन्तु [[दक्षिण पूर्व एशिया |दक्षिण-पूर्वी एशिया]] में एक-दो प्रजातियां [[सदाफूली|सदाबहार]] भी पायी जाती हैं। अधिकतर ठंड सहने वाली कुछ सख्त होती हैं, जिनमें [[शीत ऋतु]] में शून्य के नीचे {{convert|25|°C|°F|sigfig=2}} से शून्य के नीचे {{convert|40|°C|°F|sigfig=2}} तापमान सहने की क्षमता होती है। जो सदाबहार प्रजातियाँ होती हैं, उनकी क्षमता मात्र शून्य के नीचे {{convert|15|°C|°F|sigfig=2}} ही होती है।