"हिना (फ़िल्म)": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
→‎संक्षेप: Comma डाल दिया
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 18:
 
== संक्षेप ==
चन्दर ([[ऋषि कपूर]]) श्रीनगर में रहता है। उसकी चाँदनी, जिसे वो चाँद कहता है ([[अश्विनी भावे]]), से सगाई होने वाली है। अपनी सगाई के दिन, वह दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है, और गलती से पाकिस्तानी के कश्मीर में घुस जाता है। कश्मीर पर विवादास्पद भारतीय-पाकिस्तानी तनाव के बीच हिना ([[ज़ेबा बख्तियार]]) नामक एक [[बंजारा|खानाबदोश]] लड़की, उसके साथ प्यार करने लगती है।
 
खूबसूरत हिना खान पाकिस्तान में [[झेलम नदी]] के पास अपने विधवा पिता, खान बाबा ([[सईद जाफ़री]] के साथ रहती है। उसके तीन भाई, अशरफ, रज्जाक, और जामन हैं। एक दिन वह एक शरीर को नदी से बहता आता हुआ देखती है। खान बाबा, बीबी गुल ([[फ़रीदा जलाल|फरीदा ज़लाल]]), और हिना उस आदमी को उठाते हैं और उसका स्वास्थ्य वापस ठीक करते हैं। उन्हें यह पता लगा कि वो अपनी याददाश्त खो गया है। वो आदमी नींद में "चाँद" नाम पुकारता है, इसलिये हर कोई उसे उस नाम से बुलाता है। जल्द ही वह चारों ओर घूमने लगता है, बीबी के लिए काम करना शुरू कर देता है और उन्हें मिट्टी के बर्तन बनाने में मदद करता है। हिना उसके साथ प्यार करने लगती है और उससे शादी करना चाहती है। दरोग शाहबाज खान ([[रज़ा मुराद|रजा मुराद]]) की उस पर नजर है जो की पहले ही दो बार शादी कर चुका है, लेकिन [[शरीयत]] कानून के मुताबिक वह दो बार शादी और कर सकता है। खान बाबा ने हिना और चाँद के विवाह की व्यवस्था की और शादी के लिए एक दिन तय किया गया। कबीले को जल्द ही पता चलता है कि चाँद मुस्लिम नहीं है, न ही वह पाकिस्तान से है। असल में वह भारत से है और एक कार दुर्घटना के दौरान पाकिस्तान पहुँच गया हैं। कबीला चाँद को घर वापस जाने के लिए सुरक्षित मार्ग बनाने का फैसला करता है। एक भाई के शाहबाज खान के साथ मिलने से पहला प्रयास असफल हो गया। दूसरा प्रयास सफल हुआ, लेकिन हिना अंत में मारी गई।