"एशिया": अवतरणों में अंतर

Removed error
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
CommonsDelinker के अवतरण 4702888पर वापस ले जाया गया (ट्विंकल)
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
पंक्ति 83:
एशियाई महाद्वीप [[भूमध्य सागर]], [[अटलांटिक महासागर|अंध सागर]], [[उत्तरध्रुवीय महासागर|आर्कटिक महासागर]], [[प्रशान्त महासागर|प्रशांत महासागर]] और [[हिन्द महासागर]] से घिरा हुआ है। [[काकेशस पर्वत शृंखला]] और [[यूराल पर्वत]] प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते है।
 
कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे [[सुमेर]], [[सिंधु घाटी सभ्यता|भारतीय सभ्यता]], [[चीन की सभ्यता|चीनी सभ्यता]] इत्यादि। [[चीन]] और [[भारत(🇮🇳)]] विश्व के दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश भी हैं।
 
पश्चिम में स्थित एक लंबी भू सीमा यूरोप को एशिया से पृथक करती है। तह सीमा उत्तर-दक्षिण दिशा में नीचे की ओर [[रूस]] में यूराल पर्वत तक जाती है, [[यूराल नदी]] के किनारे-किनारे [[कैस्पियन सागर]] तक और फिर काकेशस पर्वतों से होते हुए अंध सागर तक। रूस का लगभग तीन चौथाई भूभाग एशिया में है और शेष यूरोप में। चार अन्य एशियाई देशों के कुछ भूभाग भी यूरोप की सीमा में आते हैं।
 
विश्व के कुल भूभाग का लगभग ३/१०वां भाग या ३०% एशिया में है और इस महाद्वीप की जनसंख्या अन्य सभी महाद्वीपों की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है, लगभग ३/५वां भाग या ६०%। उत्तर में बर्फ़ीले आर्कटिक से लेकर दक्षिण में ऊष्ण [[भूमध्य रेखा]] तक यह महाद्वीप लगभग ४,४५,७९,००० किमी क्षेत्र में फैला हुआ है और अपने में कुछ विशाल, खाली रेगिस्तानों, विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों और कुछ सबसे लंबी नदियों को समेटे हुए है।
 
==भूगोल==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/एशिया" से प्राप्त