"ग्रीष्मकालीन महल": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 31:
}}
'''ग्रीष्मकालीन महल''' या समर पैलेस (सरलीकृत चीनी: 颐和园; पारंपरिक चीनी: 頤和園; pinyin: Yíhéyuán), चीन की राजधानी बीजिंग से 15 किमी दूर स्थित एक महल संकुल है। झीलों, उद्यानों और महलों से मिलकर बनी यह विशाल समष्टि 2.9 वर्ग किलोमीटर (1.1 वर्ग मील) के क्षेत्र में फैली है। यह चीनी किंग राजवंश का एक शाही उद्यान था। महल का अधिकांश पर दीर्घायु पहाड़ी (万寿山; 萬壽山; Wànshòu Shān) और कुनमिंग झील स्थित हैं साथ ही महल का तीन-चौथाई हिस्सा जलक्षेत्र है।
 
 
दीर्घायु पहाड़ी लगभग 60 मीटर (200 फीट) ऊंची है और इसमें कई इमारतें अनुक्रम में स्थित हैं। सामने की पहाड़ी शानदार हॉल और मंडपों से समृद्ध है, जबकि इसके विपरीत, पीछे की पहाड़ी पर प्राकृतिक सुंदरता का वास है। 2.2 वर्ग किलोमीटर (540 एकड़) में फैली केंद्रीय कुनमिंग झील पूरी तरह से मानव निर्मित थी और खुदाई की गई मिट्टी का उपयोग दीर्घायु पहाड़ी के निर्माण के लिए किया गया था।