"प्रौद्योगिकी": अवतरणों में अंतर

छो स्पैम/फालतू कड़ी हटाई गयी
छोNo edit summary
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 2:
[[चित्र:Bruce McCandless II during EVA in 1984.jpg|thumb|right|२०वीं सदी के मध्य तक मनुष्य ने तकनीक के प्रयोग से पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकलना सीख लिया था।]]
[[चित्र:C4004 (Intel).jpg|right|thumb|300px|[[एकीकृत परिपथ]] (IC) के आविष्कार ने कम्प्यूटर क्रान्ति को जन्म दिया ।]]
'''प्रौद्योगिकी''', व्यावहारिक और औद्योगिक कलाओं और प्रयुक्त विज्ञानों से संबंधित अध्ययन या विज्ञान का समूह है। कई लोग तकनीकी और [[अभियान्त्रिकी]] शब्द एक दूसरे के लिये प्रयुक्त करते हैं। जो लोग प्रौद्योगिकी को व्यवसाय रूप में अपनाते है उन्हे [[अभियन्ता]] कहा जाता है। आदिकाल से मानव तकनीक का प्रयोग करता आ रहा है। आधुनिक सभ्यता के विकास में तकनीकी का बहुत बड़ा योगदान है। जो समाज या राष्ट्र [https://technoknowedge.blogspot.com/?m=1 तकनीकी] रूप से सक्षम हैं वे सामरिक रूप से भी सबल होते हैं और देर-सबेर आर्थिक रूप से भी सबल बन जाते हैं।
 
ऐसे में कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिये कि अभियांत्रिकी का आरम्भ '''सैनिक अभियांत्रिकी''' से ही हुआ। इसके बाद सडकें, घर, [[दुर्ग]], पुल आदि के निर्माण सम्बन्धी आवश्यकताओं और समस्याओं को हल करने के लिये [[सिविल इंजीनियरी|सिविल अभियांत्रिकी]] का प्रादुर्भाव हुआ। [[औद्योगिक क्रांति|औद्योगिक क्रान्ति]] के साथ-साथ '''यांत्रिक तकनीकी''' आयी। इसके बाद '''[[विद्युत अभियान्त्रिकी|वैद्युत अभियांत्रिकी]]''', '''[[रासायनिक इंजीनियरी|रासायनिक प्रौद्योगिकी]]''' तथा अन्य प्रौद्योगिकियाँ आयीं। वर्तमान समय कम्प्यूटर प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी का है।