"चुकची प्रायद्वीप": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
Rescuing 2 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1
पंक्ति 1:
[[चित्र:Berengia - present day.gif|thumb|220px|[[रूस]] का चुकची प्रायद्वीप [[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमेरिका]] के [[अलास्का]] राज्य से केवल ५३ मील की समुद्री दूरी पर है]]
'''चुकची प्रायद्वीप''' ([[रूसी भाषा|रूसी]]: Чуко́тский полуо́стров, चुकोत्स्कीय पोलूओस्त्रोव) [[एशिया]] का सब से पूर्वोत्तर क्षेत्र है। यह [[साइबेरिया]] के बिलकुल उत्तर-पूर्वी अंत पर है। इसके उत्तर में चुकची सागर, दक्षिण में बेरिंग सागर और पूर्व में बेरिंग जलडमरू है। प्रशासनिक रूप से यह [[रूस]] के चुकोटका स्वशासी राज्य का भाग है। सन् १९९० में इस प्रायद्वीप पर रहने वालों की जनसँख्या १,५५,०० थी।<ref>[http://www.encyclopedia.com/doc/1E1-ChukchiP.html "Chukchi Peninsula"] {{Webarchive|url=https://web.archive.org/web/20121016203335/http://www.encyclopedia.com/doc/1E1-ChukchiP.html |date=16 अक्तूबर 2012 }}. [http://www.encyclopedia.com Encyclopedia.com] {{Webarchive|url=https://web.archive.org/web/20180128123037/http://encyclopedia.com/ |date=28 जनवरी 2018 }}</ref> यहाँ के मूल निवासी चुकची, [[एस्किमो|ऍसकिमो]], चुवानी, कोरयाक, एवेन और युकगीर जातियों के हैं, हालाँकि कुछ रूसी लोग भी यहाँ आकर बस गए हैं।
 
चुकची प्रायद्वीप के बिलकुल पूर्वी छोर पर देझ़नेव अंतरीप है (ध्यान दीजिये कि [[झ़|'झ़' का उच्चारण]] 'झ' से भिन्न है)। यहाँ से [[संयुक्त राज्य अमेरिका]] के [[अलास्का]] राज्य के सीवार्ड प्रायद्वीप (Seward Peninsula) का सब से नज़दीकी छोर केवल ५३ मील दूर है। पिछले [[हिमयुग]] के दौरान समुद्री सतह आज से कम थी और यहाँ एक ज़मीन का हिस्सा इन दोनों छोरो को जोड़े हुए था। माना जाता है के बहुत से [[इंडियन (अमेरिका के आदिवासी)|मूल अमेरिकी आदिवासियों]] के पूर्वज इसी को पार करके एशिया से [[उत्तर अमेरिका]] में दाख़िल हुए।