ये छत्तीसगढ़ सरकार की अधिकारिक वेबसाइट की जानकारी है। Cg.gov.in
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
Rescuing 5 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1
पंक्ति 9:
| क्षेत्रफल = 1,35,194
| ज़िले = 28
| राजभाषा = [[हिन्दी]], [[छत्तीसगढ़ी]]<ref name="भाषा">{{cite web |url=http://nclm.nic.in/shared/linkimages/NCLM50thReport.pdf |title= Report of the Commissioner for linguistic minorities: 50th report (July 2012 to June 2013) |publisher=Commissioner for Linguistic Minorities, Ministry of Minority Affairs, Government of India |format=PDF| |accessdate=12 जुलाई 2017 |archive-url=https://web.archive.org/web/20160708012438/http://nclm.nic.in/shared/linkimages/NCLM50thReport.pdf |archive-date=8 जुलाई 2016 |url-status=dead }}</ref>
| गठन = 1 नवम्बर 2000
| सरकार = [[छत्तीसगढ़ सरकार]]
पंक्ति 23:
|न्यायधानी न्यायधानी=बिलासपुर}}
 
'''छत्तीसगढ़''' [[भारत]] का एक [[राज्य]] है। इसका गठन १ नवम्बर २००० को हुआ था और यह भारत का २६<sup>वां</sup> राज्य है। पहले यह [[मध्य प्रदेश]] के अन्तर्गत था। डॉ॰ हीरालाल के मतानुसार छत्तीसगढ़ '[[चेदि राजवंश|चेदीशगढ़]]' का [[अपभ्रंश]] हो सकता है। कहते हैं किसी समय इस क्षेत्र में 36 गढ़ थे, इसीलिये इसका नाम छत्तीसगढ़ पड़ा। किंतु गढ़ों की संख्या में वृद्धि हो जाने पर भी नाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ,छत्तीसगढ़ भारत का ऐसा राज्य है जिसे 'महतारी'(मां) का दर्जा दिया गया है।<ref>{{Cite web|url=https://www.mapsofindia.com/top-ten/geography/india-area.html|title=States In India having largest area|website=www.mapsofindia.com|access-date=2019-01-02|archive-url=https://web.archive.org/web/20190102143136/https://www.mapsofindia.com/top-ten/geography/india-area.html|archive-date=2 जनवरी 2019|url-status=live}}</ref>[[भारत]] में दो क्षेत्र ऐसे हैं जिनका नाम विशेष कारणों से बदल गया - एक तो '[[मगध]]' जो बौद्ध विहारों की अधिकता के कारण "[[बिहार]]" बन गया और दूसरा '[[दक्षिण कौशल]]' जो छत्तीस गढ़ों को अपने में समाहित रखने के कारण "छत्तीसगढ़" बन गया। किन्तु ये दोनों ही क्षेत्र अत्यन्त प्राचीन काल से ही भारत को गौरवान्वित करते रहे हैं। "छत्तीसगढ़" तो वैदिक और पौराणिक काल से ही विभिन्न संस्कृतियों के विकास का केन्द्र रहा है। यहाँ के प्राचीन मन्दिर तथा उनके भग्नावशेष इंगित करते हैं कि यहाँ पर [[वैष्णव]], [[शैव]], [[शाक्त]], [[बौद्ध]] संस्कृतियों का विभिन्न कालों में प्रभाव रहा है। एक संसाधन संपन्न राज्य, यह देश के लिए बिजली और इस्पात का एक स्रोत है, जिसका उत्पादन कुल स्टील का 15% है।<ref>{{cite web|url=http://cg.gov.in/power/power1.htm|title=Chhattisgarh State – Power Hub|archiveurl=https://web.archive.org/web/20101120182905/http://cg.gov.in/power/power1.htm|archivedate=20 November 2010|url-status=dead|accessdate=22 July 2011}}</ref>छत्तीसगढ़ भारत में सबसे तेजी से विकसित राज्यों में से एक है।<ref>{{cite web|url=http://india.gov.in/knowindia/st_chhattisgarh.php|title=Chhattisgarh -Steel|archiveurl=https://web.archive.org/web/20110707025600/http://india.gov.in/knowindia/st_chhattisgarh.php|archivedate=7 July 2011|url-status=dead|accessdate=22 July 2011}}</ref>
 
== इतिहास ==
पंक्ति 32:
 
== भूगोल ==
छत्तीसगढ़ के उत्तर में [[उत्तर प्रदेश]] और उत्तर-पश्चिम में [[मध्यप्रदेश]] का [[शहडोल]] संभाग, उत्तर-पूर्व में [[उड़ीसा]] और [[झारखंड]], दक्षिण में [[तेलंगाना]], [[आन्ध्र प्रदेश|आंध्रप्रदेश]] और पश्चिम में [[महाराष्ट्र]] राज्य स्थित हैं। यह प्रदेश ऊँची नीची पर्वत श्रेणियों से घिरा हुआ घने जंगलों वाला राज्य है। यहाँ [[साल]], [[सागौन]], साजा और बीजा और बाँस के वृक्षों की अधिकता है। यहाँ सबसे ज्यादा मिस्रित वन पाया जाता है। सागौन की कुछ उन्नत किस्म भी छत्तीसगढ़ के वनो में पायी जाती है। छत्तीसगढ़ क्षेत्र के बीच में [[महानदी]] और उसकी सहायक नदियाँ एक विशाल और उपजाऊ मैदान का निर्माण करती हैं, जो लगभग 80 कि॰मी॰ चौड़ा और 322 कि॰मी॰ लम्बा है। समुद्र सतह से यह मैदान करीब 300 मीटर ऊँचा है। इस मैदान के पश्चिम में महानदी तथा [[शिवनाथ]] का दोआब है। इस मैदानी क्षेत्र के भीतर हैं [[रायपुर]], [[दुर्ग]] और [[बिलासपुर, छत्तीसगढ़|बिलासपुर]] जिले के दक्षिणी भाग। [[धान]] की भरपूर पैदावार के कारण इसे धान का कटोरा भी कहा जाता है। मैदानी क्षेत्र के उत्तर में है [[मैकल पर्वत शृंखला]]। सरगुजा की उच्चतम भूमि ईशान कोण में है। पूर्व में उड़ीसा की छोटी-बड़ी पहाड़ियाँ हैं और आग्नेय में [[सिहावा]] के पर्वत शृंग है। दक्षिण में [[बस्तर]] भी गिरि-मालाओं से भरा हुआ है। छत्तीसगढ़ के तीन प्राकृतिक खण्ड हैं : उत्तर में [[सतपुड़ा]], मध्य में [[महानदी]] और उसकी सहायक नदियों का मैदानी क्षेत्र और दक्षिण में बस्तर का पठार। राज्य की प्रमुख नदियाँ हैं - [[महानदी]], [[शिवनाथ]], खारुन,सोंढूर, अरपा, पैरी तथा [[इंद्रावती नदी]]।<ref>{{cite web |url= http://tdil.mit.gov.in/CoilNet/IGNCA/chgr0002.htm#bhog|title= छत्तीसगढ़ |access-date= [[16 अप्रैल]] [[2008]]|format= एचटीएम|publisher= टीडीआईएल|language= |archive-url= https://web.archive.org/web/20080225013155/http://tdil.mit.gov.in/coilnet/ignca/chgr0002.htm#bhog|archive-date= 25 फ़रवरी 2008|url-status= dead}}</ref>
 
===छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण===
पंक्ति 154:
 
== बाहरी कड़ियाँ ==
* [https://web.archive.org/web/20170710221623/http://cgstate.gov.in/ आधिकारिक जालस्थल]
*[https://web.archive.org/web/20170518171839/http://cggyanmanthan.com/a-homepage-section/ छत्तीसगढ़ ज्ञानमंथन (इतिहास)]
 
== इन्हें भी देखें ==