"छिन्दविन नदी": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: किमी. -> किलोमीटर
Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1
 
पंक्ति 18:
}}
 
'''छिंदविन''' ([[बर्मी भाषा]] : ချင်းတွင်းမြစ်) उत्तरी [[वर्मा]] के सांगइंग मंडल (Division) में बहने वाली [[नदी]] है, जो [[इरावदी]] की मुख्य सहायक है। यह लगभग 885 किलोमीटर लंबी है। छिंदविन नदी तनाई (Tanai), ताबान (Tawan) और तारून (Taron) नदियों के मिलने से बनी है। किंतु इनमें से कौन मुख्य धारा है, यह संदेहास्पद है।<ref name="OE">{{cite web|url=http://encyclopedia.jrank.org/CHA_CHR/CHINDWIN.html|title=CHINDWIN|publisher=''Online Encyclopaedia''|accessdate=2008-10-07|archive-url=https://web.archive.org/web/20080907194722/http://encyclopedia.jrank.org/CHA_CHR/CHINDWIN.html|archive-date=7 सितंबर 2008|url-status=dead}}</ref>
 
इन नदियों के स्रोत हूकांग (Hukawug) घाटी के पार्श्ववर्ती पहाड़ों में हैं। मिंजिन नगर के निकट छिंदविन पूर्ववाहिनी हो जाती है, परंतु कुछ ही दूर बाद पुन: दक्षिण-पूर्व की ओर बहने लगती हैं और गानी, अलोन तथा मोनिवा नामक नगरों से होती हुई इरावदी में मिल जाती है। मुहाने से लगभग 322 किलोमीटर दूर किंडार नगर के पास तक नदी वर्ष भर नौपरिवहनीय रहती है ओर बाढ़ की अवस्था में नौकाएँ 209 किलोमीटर ऊपर होमालिन नगर तक चलती हैं।