"ज्येष्ठा तारा": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
Rescuing 2 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1
पंक्ति 1:
[[चित्र:Redgiants.svg|thumb|right|ज्येष्ठा (अन्तारॅस) और [[सूर्य|सूरज]] की तुलना - टूटी लकीर से बना गोला [[मंगल]] की [[कक्षा (भौतिकी)|कक्षा]] (ऑर्बिट) दर्शाता है - एक छोटा लाल [[दानव तारा]] [[स्वाति तारा|स्वाती]] (आर्कत्युरस) भी दिखाया गया है]]
'''ज्येष्ठा''' या '''अन्तारॅस''', जिसका [[बायर नामांकन|बायर नाम]] "अल्फ़ा स्कोर्पाए" (α Scorpii या α Sco) है, [[वॄश्चिक तारामंडल]] का सब से [[चमक|रोशन]] [[तारा]] है। यह पृथ्वी से दिखने वाले [[सबसे रोशन तारों की सूची|सोलहवा सब से रोशन तारा]] है। ज्येष्ठा समय के साथ अपनी [[चमक]] कम-ज़्यादा करने वाला एक [[परिवर्ती तारा]] है जिसकी औसत चमक ([[सापेक्ष कांतिमान|सापेक्ष कान्तिमान]]) +1.09 [[खगोलीय मैग्निट्यूड|मैग्नीट्यूड]] है।<ref name=var>{{Cite web | title=Query= alf Sco | url=http://www.sai.msu.su/gcvs/cgi-bin/search.cgi?search=alf+Sco | publisher=Centre de Données astronomiques de Strasbourg | work=General Catalogue of Variable Stars | accessdate=2010-01-05 | archive-url=https://web.archive.org/web/20120307224326/http://www.sai.msu.su/gcvs/cgi-bin/search.cgi?search=alf+Sco | archive-date=7 मार्च 2012 | url-status=live }}</ref> यह पृथ्वी से लगभग 600 [[प्रकाश-वर्ष|प्रकाश वर्ष]] की दूरी पर हैं।
 
== विवरण ==
ज्येष्ठा एक [[लाल महादानव तारा]] है। इसका व्यास (डायामीटर) [[सौर अर्धव्यास|सूरज के व्यास]] का 800 गुना है - अगर इसे उठाकर हमारे [[सौर मण्डल|सौर मंडल]] के बीच [[सूर्य|सूरज]] की जगह दाल दिया जाए तो पृथ्वी और [[मंगल]] तक के ग्रह इसके अन्दर आ जाएँ। इसका [[द्रव्यमान]] [[सौर द्रव्यमान|सूरज के द्रव्यमान]] का 15 से 18 गुना है।<ref name="kaler">{{Cite web|last=Kaler|first=James|title=Antares|url= http://www.astro.uiuc.edu/~kaler/sow/antares.html|accessdate=13 अगस्त 2008|archive-url=https://web.archive.org/web/20070427140615/http://www.astro.uiuc.edu/~kaler/sow/antares.html|archive-date=27 अप्रैल 2007|url-status=dead}}</ref> इसकी भयंकर चमक ([[निरपेक्ष कांतिमान|निरपेक्ष कान्तिमान]]) सूरज से 65,000 गुना है।
 
ज्येष्ठा के नज़दीक उसका एक साथी तारा है और यह दो मिलकर एक [[द्वितारा]] मंडल में [[गुरुत्वाकर्षण]] से बंधे हुए हैं। यह साथी तारा एक नीला गर्म B2.5 [[तारों की श्रेणियाँ|श्रेणी]] का तारा है। इसकी चमक मुख्य ज्येष्ठा तारे की सिर्फ़ 1/370 गुना है और मामूली [[दूरदर्शी|दूरबीन]] से इसे देखना मुश्किल है क्योंकि मुख्य तारे की रोशनी में यह छिप जाता है। जब यह दिखता भी है तो थोड़ा हरे रंग का प्रतीत हो सकता है, हालाँकि वैज्ञानिक मानते हैं के यह पास के मुख्य तारे की भयंकर रोशनी का नतीजा है।