"डॉ॰ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय": अवतरणों में अंतर

छो clean up AWB के साथ
Rescuing 3 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1
पंक्ति 17:
|website= [http://www.dhsgsu.ac.in/ www.dhsgsu.ac.in]
}}
'''डॉ॰ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय''' [[भारत]] के [[मध्य प्रदेश]] के [[सागर जिला|सागर जिले]] में स्थित एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। इसको सागर विश्वविद्यालय के नाम से भी जाना जाता है। इसकी स्थापना डॉ॰ [[हरिसिंह गौर]] ने [[१८ जुलाई]] [[१९४६]] को अपनी निजी पूंजी से की थी। अपनी स्थापना के समय यह भारत का १८वाँ विश्वविद्यालय था। किसी एक व्यक्ति के दान से स्थापित होने वाला यह देश का एकमात्र विश्वविद्यालय है। वर्ष [[१९८३]] में इसका नाम डॉ॰ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय कर दिया गया। [[२७ मार्च]] [[२००८]] से इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय की श्रेणी प्रदान की गई है।<ref>{{cite web |url= http://www.timesofmp.com/sampadak4.asp|title= सागर में केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय की उपलब्धि|access-date= [[३ फरवरी]] [[२००९]]|format= एएसपी|publisher= एमपीटाइम्स|language= |archive-url= https://web.archive.org/web/20180402104753/http://www.timesofmp.com/sampadak4.asp|archive-date= 2 अप्रैल 2018|url-status= dead}}</ref>
 
==परिचय==
डॉ॰ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय एक आवासीय एवं संबद्धता प्रदायक विश्वविद्यालय है। मध्य प्रदेश में छः जिले [[सागर जिला]], [[दमोह जिला]], [[पन्ना जिला]], [[छतरपुर जिला]], [[टीकमगढ़ जिला]] और [[छिंदवाड़ा जिला]] इसके क्षेत्राधिकार में हैं। इस क्षेत्र के १३३ कॉलेज इससे संबद्ध हैं, जिनमें से ५६ शासकीय और ७७ निजी कॉलेज हैं। [[विंध्याचल पर्वत]] शृंखला के एक हिस्से पथरिया हिल्स पर स्थित सागर विश्वविद्यालय का परिसर देश के सबसे सुंदर परिसरों में से एक है। यह करीब ८०३.३ हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है। विश्‍वविद्यालय परिसर में प्रशासनिक कार्यालय, विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों का संकुल, ४ पुरुष छात्रावास, १ महिला छात्रावास, स्पोर्ट्स कांप्लैक्स तथा कर्मचारियों एवं अधिकारियों के आवास हैं। विश्वविद्यालय में दस संकाय के अंतर्गत ३९ शिक्षण संकाय कार्यरत हैं। शिक्षण विभागों में स्नातकोत्तर स्तर पर अध्यापन एवं उच्चतर अनुसंधान की व्यवस्था है। इसके अलावा यहाँ दूरवर्ती शिक्षण संस्थान भी कार्यरत है, जो स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा के कई कार्यक्रम संचालित करता है। विश्वविद्यालय परिसर में [[इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय]] का केंद्र भी कार्य कर रहा है।
<ref>{{cite web |url= http://www.sagaruniversity.nic.in/univ.htm|title= यूनिवर्सिटी प्रोफ़ाइल|access-date= [[३ फरवरी]] [[२००९]]|format= एचटीएम|publisher= सागर विश्वविद्यालय|language= अंग्रेज़ी|archive-url= https://web.archive.org/web/20071212195125/http://www.sagaruniversity.nic.in/univ.htm|archive-date= 12 दिसंबर 2007|url-status= dead}}</ref>
 
[[चित्र:Languagedept.jpg|thumb|right|250px|अंग्रेज़ी एवं यूरोपीय भाषा विभाग, सागर विश्वविद्यालय]]
पंक्ति 41:
 
==बाहरी कड़ियाँ==
* [https://web.archive.org/web/20131105022200/http://www.dhsgsu.ac.in/ सागर विश्वविद्यालय का आधिकारिक जालस्थल]
{{सागर जिला}}