"तिग्मांशु धूलिया": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
Rescuing 8 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1
पंक्ति 13:
 
=== प्रारम्भिक जीवन ===
तिग्मांशु का जन्म [[उत्तर प्रदेश]] के [[इलाहाबाद]] में ३ जुलाई १९६७ को हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से [[उत्तराखण्ड|उत्तराखंड]] के पौङी जिले के मदनपुर गाँव से है।<ref>[{{Cite web |url=http://www.apnauttarakhand.com/tigmanshoo-dhooliya/ |title=तिग्मांशु धूलिया] |access-date=12 अगस्त 2012 |archive-url=https://web.archive.org/web/20130306051204/http://www.apnauttarakhand.com/tigmanshoo-dhooliya/ |archive-date=6 मार्च 2013 |url-status=dead }}</ref> उनके पिता स्व. केशव चन्द्र धूलिया हाईकोर्ट के जज थे और माता श्रीमती सुमित्रा धूलिया संस्कृत की प्रोफ़ेसर थीं।<ref>[{{Cite web |url=http://www.bbc.co.uk/hindi/entertainment/2012/03/120313_tigmanshu_iv_rj.shtml |title=अनपढ़ हैं ज्यादातर फिल्म निर्माता: तिग्मांशु] |access-date=12 अगस्त 2012 |archive-url=https://web.archive.org/web/20120903162242/http://www.bbc.co.uk/hindi/entertainment/2012/03/120313_tigmanshu_iv_rj.shtml |archive-date=3 सितंबर 2012 |url-status=live }}</ref> तिग्मांशु ने अपनी प्रारम्भिक पढाई सेंट जोसेफ स्कूल और एंग्लो बंगाली इण्टरमिडियेट कालेज से की। [[इलाहाबाद विश्वविद्यालय]] से उन्होने अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और आधुनिक इतिहास में स्नातक की पढाई पूरी की। इसके बाद उन्होने [[राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय]] से रंगमंच में परास्नातक किया।
== फिल्मी कैरियर ==
तिग्मांशु ने १९९० में [[बैंडिट क्वीन (1994 फ़िल्म)|बैंडिट क्वीन]] में बतौर कास्टिंग निर्देशक अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। उन्होने इस फिल्म में संवाद भी लिखे। इन्होने [[मणिरत्नम्|मणिरत्नम]] निर्देशित फिल्म [[दिल से]] की पटकथा भी लिखी।<ref>[{{Cite web |url=http://www.deshbandhu.co.in/newsdetail/2307/7/70 |title=कम बजट की फिल्मों के लिए अब परेशानी नहीं : तिग्मांशु ] |access-date=12 अगस्त 2012 |archive-url=https://web.archive.org/web/20120417225245/http://www.deshbandhu.co.in/newsdetail/2307/7/70 |archive-date=17 अप्रैल 2012 |url-status=live }}</ref> वर्ष २००० में आयी [[आसिफ कपाङिया]] निर्देशित फिल्म [[द वारियर]] में भी उन्होने कास्टिंग का काम किया। उन्होने [[स्टिफ अपर लिप्स]] और [[बाम्बे ब्ल्यूज]] में भी कास्टिंग की।<ref>[{{Cite web |url=http://www.tigmanshudhulia.com/index.php?option=com_content&view=article&id=53&Itemid=60 |title=तिग्मांशु धूलिया] |access-date=12 अगस्त 2012 |archive-url=https://web.archive.org/web/20120611065338/http://www.tigmanshudhulia.com/index.php?option=com_content&view=article&id=53&Itemid=60 |archive-date=11 जून 2012 |url-status=dead }}</ref>
=== निर्देशक ===
निर्देशक के रूप में तिग्मांशु ने अपना कैरियर वर्ष २००३ की फिल्म [[हस्तंगत|हासिल]] के साथ शुरु किया। इस फिल्म के लिये [[इरफ़ान ख़ान|इरफ़ान खान]] को फिल्मफेयर का नकारात्मक भूमिका में [[सर्वश्रेष्ठ अभिनेता]] का पुरस्कर मिला। २००४ में उन्होने [[इरफ़ान ख़ान|इरफ़ान खान]], [[जिमी शेरगिल]] और [[उदय चोपड़ा]] को लेकर [[चरसः ए ज्वाइण्ट ऑपरेशन]] निर्देशित की। २०११ में तिग्मांशु निर्देशित दो फिल्मे प्रदर्शित हुईः [[शागिर्द]] और [[साहेब, बीबी और गैंगस्टर|साहब बीबी और गैंगस्टर]]। वर्ष २०१२ में धूलिया निर्देशित फिल्म [[पान सिंह तोमर]] प्रदर्शित हुई। यह फिल्म चंबल के बाग़ी बने '''पान सिंह तोमर''', जो बाधा दौड़ में ७ बार का राष्ट्रीय रिकार्डधारी था, के जीवन पर आधारित थी। बैंडिट क्वीन करते समय ही तिग्मांशु ने पान सिंह के बारे में सुना था। इस फिल्म में [[इरफ़ान ख़ान|इरफ़ान खान]] मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के निर्देशन के लिये तिग्मांशु की खासी सराहना हुई।<ref>[{{Cite web |url=http://khabar.ndtv.com/news/show/film-review-of-paan-singh-tomar-18478 |title=ज़रूर देखें 'पान सिंह तोमर'...] |access-date=12 अगस्त 2012 |archive-url=https://web.archive.org/web/20120415123849/http://khabar.ndtv.com/news/show/film-review-of-paan-singh-tomar-18478 |archive-date=15 अप्रैल 2012 |url-status=dead }}</ref> इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया।
तिग्मांशु द्वारा निर्देशित लेटेस्ट फिल्म [[मिलन टॉकीज]] है जिसमें [[अली फज़ल]] और [[श्रद्धा श्रीनाथ]] मुख्य भूमिका में हैं।<ref>[{{Cite web |url=https://www.indiatoday.in/movies/bollywood/story/milan-talkies-trailer-ali-fazal-and-shraddha-srinath-filmi-love-story-will-make-you-smile-1461601-2019-02-21 |title=Milan Talkies Trailer] |access-date=20 मार्च 2019 |archive-url=https://web.archive.org/web/20190308000432/https://www.indiatoday.in/movies/bollywood/story/milan-talkies-trailer-ali-fazal-and-shraddha-srinath-filmi-love-story-will-make-you-smile-1461601-2019-02-21 |archive-date=8 मार्च 2019 |url-status=live }}</ref>
 
=== अभिनेता ===
बतौर अभिनेता तिग्मांशु ने अपने कैरियर की शुरुआत [[अनुराग कश्यप]] निर्देशित फिल्म [[गैंग्स ऑफ़ वासेपुर-भाग १]] से की।<ref>[http://www.jagran.com/entertainment/bollywood-tigmanshu-dhulia-will-now-act-in-films-N16190.html निर्देशक से अभिनेता बने तिग्मांशु धूलिया]</ref> इस फिल्म के '''भाग १''' और '''भाग २''' दोनो में उन्होने [[रामाधीर सिंह]] का किरदार निभाया। इस किरदार के लिए धूलिया को निर्देशक की सराहना भी मिली। अनुराग कश्यप के अनुसार,"तिग्मांशु हमेशा से ही अच्छे अभिनेता रहे हैं"।<ref>[{{Cite web |url=http://www.thesundayindian.com/hi/story/tough-to-rope-in-tigmanshu-for-acting-in-%27gangs-of%27anurag/5/16395/ |title=गैंग्स ऑफ़ वासेपुर में अभिनय के लिये तिग्मांशु धूलिया को मनाना पड़ा: अनुराग] |access-date=12 अगस्त 2012 |archive-url=https://web.archive.org/web/20160305132529/http://www.thesundayindian.com/hi/story/tough-to-rope-in-tigmanshu-for-acting-in-'gangs-of'anurag/5/16395/ |archive-date=5 मार्च 2016 |url-status=live }}</ref> इससे पहले अनुराग ने भी तिग्मांशु की फिल्म [[शागिर्द (२0११)]] में बंटी भैया की भूमिका निभाई थी।<ref>[http://www.chauthiduniya.com/2011/03/shagird.html शागिर्द] {{Webarchive|url=https://web.archive.org/web/20110324070932/http://www.chauthiduniya.com/2011/03/shagird.html |date=24 मार्च 2011 }} चौथी दुनिया में ८ मार्च २0११ को प्रकाशित स्तंभ</ref>
तिग्मांशु ने 15 मार्च 2019 को रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म [[Milan Talkies]] में भी अभिनय किया जिसमें उन्होंने [[अली फज़ल]] के पिता की भूमिका अदा की है।<ref>[https://www.indiatoday.in/movies/bollywood/story/in-future-won-t-act-in-films-i-direct-tigmanshu-dhulia-1481775-2019-03-20 Tigmanshu Dhulia on acting in Milan Talkies ] Tigmanshu Dhulia on acting in Milan Talkies: Won't act in my films, took the role as nobody was available </ref>