"प्रीति सागर": अवतरणों में अंतर

No edit summary
Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1
पंक्ति 17:
 
== करियर ==
उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ''जूली'' में अपने अंग्रेजी गीत, "माय हार्ट इस बीटिंग" के साथ तुरंत प्रसिद्धि प्राप्त की।<ref>{{cite web |title=लिरिल की धुन बनाने वाले वनराज भाटिया क्यों थे श्याम बेनेगल के पसंदीदा संगीतकार |url=https://hindi.firstpost.com/culture/raag-tilak-kamod-film-songs-based-on-raag-manthan-liril-ad-best-songs-of-vanraj-bhatia-and-priti-sagar-raagdaari-am-86041.html |website=[[फर्स्टपोस्ट]] |accessdate=15 फरवरी 2019 |date=11 फरवरी 2018 |archive-url=https://web.archive.org/web/20190216035301/https://hindi.firstpost.com/culture/raag-tilak-kamod-film-songs-based-on-raag-manthan-liril-ad-best-songs-of-vanraj-bhatia-and-priti-sagar-raagdaari-am-86041.html |archive-date=16 फ़रवरी 2019 |url-status=live }}</ref> उन्होंने वर्ष 1975 में उसी के लिए एक फिल्मफेयर पुरस्कार में नामांकन पाया। उन्होंने 1978 में बॉलीवुड फिल्म मंथन के गीत "मेरो गाम कथा पारे" के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। उन्होंने कई गाने गाए हैं, बॉलीवुड फिल्मों में, भारतीय टीवी के लिए और निजी कैसेट्स के लिए। उनका एक पॉप एल्बम, "विद लव", जिसमें 10 गाने थे, को एक साथ 8 भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया गया था।
 
उन्होंने पॉप गाने, भारतीय शास्त्रीय गीत, भक्ति भजन, लोक गीत, [[ग़ज़ल]] आदि गाए हैं। उन्होंने प्रसिद्ध बॉलीवुड फ़िल्म निर्देशकों और संगीत निर्देशकों जैसे [[राजेश रोशन]], [[श्याम बेनेगल]], [[शशि कपूर]], [[वनीता भाटिया]], [[रवि (संगीत निर्देशक)|रवि]], [[बप्पी लाहिड़ी|बप्पी लहरी]], [[शंकर-जयकिशन|शंकर जयकिशन]], जयदेव, [[अनु मलिक]], ताहिर हुसैन, [[शक्ति सामंत]], साई परांजपे, केतन देसाई आदि के लिए काम किया है। वह बेहद लोकप्रिय भारतीय टीवी धारावाहिकों जैसे ''[[फूल खिले हैं गुलशन गुलशन (टीवी कार्यक्रम)|फूल खिले हैं गुलशन गुलशन]]'', ''पॉप टाइम्स'', ''फुलवारी बच्चों की'', ''आरोही'' आदि में दिखाई दी। वह बच्चों के मनोरंजन और शिक्षा उद्योग में उनके योगदान के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने "सा रे गा मा" (जिसे पहले एचएमवी के रूप में जाना जाता था) के साथ हिन्दी और अंग्रेजी में कई बच्चों की [[नर्सरी]] कविता संग्रह के ऑडियो और वीडियो संस्करण बनाने के लिए काम किया था।