"मनोज बाजपेयी": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
Rescuing 1 sources and tagging 1 as dead.) #IABot (v2.0.1
पंक्ति 16:
मनोज बाजपेयी ने अपना कैरियर दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक [[स्वाभिमान]] के साथ शुरु किया। इसी धारावाहिक से [[आशुतोष राणा]] और [[रोहित रॉय]] को भी पहचान मिली। [[बैंडिट क्वीन (1994 फ़िल्म)|बैंडिट क्वीन]] की कास्टिंग के दौरान [[तिग्मांशु धूलिया]] ने मनोज को पहली बार [[शेखर कपूर]] से मिलवाया था। इस फ़िल्म मे मनोज ने डाकू मान सिंह का चरित्र निभाया था। १९९४ मे आयी फ़िल्म [[द्रोह काल (1994 फ़िल्म)|द्रोह काल]] और १९९६ मे आयी [[दस्तक (1996 फ़िल्म)|दस्तक]] फ़िल्म मे भी मनोज ने छोटे किरदार निभाये। १९९७ मे मनोज ने [[महेश भट्ट]] निर्देशित [[तमन्ना भाटिया|तमन्ना]] फ़िल्म की। इसी साल [[रामगोपाल वर्मा|राम गोपाल वर्मा]] निर्देशित और [[संजय दत्त]] अभिनीत फ़िल्म [[दौड़ (1997 फ़िल्म)|दौड़]] मे भी मनोज दिखे। १९९८ मे [[रामगोपाल वर्मा|राम गोपाल वर्मा]] की फ़िल्म [[सत्या (1998 फ़िल्म)|सत्या]] के बाद मनोज ने कभी वापस मुड़ कर नहीं देखा। इस फ़िल्म मे उनके द्वारा निभाये गये भीखू म्हात्रे के किरदार के लिये उन्हे कई पुरस्कार मिले जिसमे सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार और [[फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार|फ़िल्मफेयर]] का सर्वोत्तम अभिनेता पुरस्कार (समीक्षक) मुख्य हैं। १९९९ मे आयी फ़िल्म [[शूल (1999 फ़िल्म)|शूल]] मे उनके किरदार समर प्रताप सिंह के लिये उन्हे फ़िल्मफेयर का सर्वोत्तम अभिनेता पुरस्कार मिला। [[अमृता प्रीतम]] के मशहूर उपन्यास 'पिंजर' पर आधारित फ़िल्म [[पिंजर (फ़िल्म)|पिंजर]] के लिये उन्हे एक बार फिर राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
 
२०१० मे आयी [[प्रकाश झा]] निर्देशित फ़िल्म [[राजनीति]] मे उनके द्वारा निभाये वीरेन्द्र प्रताप उर्फ वीरू भैया ने अभिनय की एक नयी परिभाषा गढ दी। यह किरदार महाभारत के पात्र दुर्योधन से काफी मिलता-जुलता है। इस फ़िल्म के प्रीमियर शो बाद [[कैटरीना कैफ़|कैटरीना कैफ]] अपनी सीट से उठीं और उन्होंने मनोज बाजपेयी के पैर छू लिये। कैटरीना ने कहा उन्होंने ऐसी एक्टिंग पहले कहीं नहीं देखी जैसी मनोज ने फ़िल्म में की हैं।<ref>[http://hindi.oneindia.in/movies/bollywood/gossip/2010/06/katrina-embarrasses-manoj-touching-his-feet.html कैटरीना ने मनोज बाजपेयी के पैर छूए]{{Dead link|date=जून 2020 |bot=InternetArchiveBot }}</ref> २०१२ मे आयी फ़िल्म [[गैंग्स ऑफ वासेपुर – भाग 1]] मे मनोज सरदार खान के किरदार में दिखे। इस फ़िल्म को और मनोज के किरदार को समीक्षकों की तरफ से खासी सराहना मिली।
 
== प्रमुख फिल्में ==
पंक्ति 130:
 
== बाहरी कड़ियाँ ==
* [https://web.archive.org/web/20190719034423/http://manojbajpayee.itzmyblog.com/ मनोज बाजपेयी का हिन्‍दी ब्‍लॉग]
<references/>