"माचू पिच्चू": अवतरणों में अंतर

छो Kikoosing (Talk) के संपादनों को हटाकर SM7Bot के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया SWViewer [1.3]
Rescuing 0 sources and tagging 1 as dead.) #IABot (v2.0.1
पंक्ति 56:
}}
 
'''माचू पिच्चू''' ([[क्वेशुआ भाषा|क्वेशुआ]]: Machu Pikchu, 'पुरानी चोटी") दक्षिण अमेरिकी देश [[पेरू]] मे स्थित एक [[कोलम्बस-पूर्व युग]], [[इंका]] सभ्यता से संबंधित ऐतिहासिक स्थल है। यह समुद्र तल से 2,430 मीटर की ऊँचाई पर उरुबाम्बा घाटी, जिसमे से उरुबाम्बा नदी बहती है, के ऊपर एक पहाड़ पर स्थित है। यह [[कुज़्को]] से 80 किलोमीटर (50 मील) उत्तर पश्चिम में स्थित है। इसे अक्सर “इंकाओं का खोया शहर “ भी कहा जाता है। माचू पिच्चू इंका साम्राज्य के सबसे परिचित प्रतीकों में से एक है। 7 जुलाई 2007 को घोषित विश्व के सात नए आश्चर्यों में माचू पिच्चू भी एक है।<ref>{{cite web |url= http://www.indg.in/primary-education/childrenscorner/amazingworld/93593f93694d935-915947-93893e924-92892f947-90693694d91a93094d92f |title=विश्व के सात नये आश्चर्य|access-date=[[२२ अक्तूबर]] [[२००९]]|format=|publisher=भारत सरकार|language=}}{{Dead link|date=जून 2020 |bot=InternetArchiveBot }}</ref>
 
1430 ई. के आसपास इंकाओं ने इसका निर्माण अपने शासकों के आधिकारिक स्थल के रूप में शुरू किया था, लेकिन इसके लगभग सौ साल बाद, जब इंकाओं पर स्पेनियों ने विजय प्राप्त कर ली तो इसे यूँ ही छोड़ दिया गया। हालांकि स्थानीय लोग इसे शुरु से जानते थे पर सारे विश्व को इससे परिचित कराने का श्रेय [[हीरम बिंघम]] को जाता है जो एक अमेरिकी इतिहासकार थे और उन्होने इसकी खोज 1911 में की थी, तब से माचू पिच्चू एक महत्वपूर्ण पर्यटन आकर्षण बन गया है।