"यूटा": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
Rescuing 4 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1
 
पंक्ति 3:
'''यूटा''' ([[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेज़ी]]: ''Utah'') [[संयुक्त राज्य अमेरिका]] की मुख्यभूमि के पश्चिमी अर्ध-भाग के मध्य में स्थित एक राज्य है। 4 जनवरी 1896 को अमेरिकी संघ में सम्मिलित होने वाला यह 45वाँ राज्य था। यह अमेरिका का क्षेत्रफल के आधार पर तेरहवाँ सबसे बड़ा, जनसंख्या के आधार पर तेतीसवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या घनत्व के आधार पर दसवाँ सबसे कम सघन राज्य है। यूटा का क्षेत्रफल 2,19,887 वर्ग किमी है और कुल जनसंख्या लगभग 29 लाख है जिसमें से 80% के लगभग लोग [[सॉल्ट लेक सिटी, यूटा|सॉल्ट लेक सिटी]] केन्द्रित [[वॉसाच फ़्रण्ट]] के आसपास निवास करते हैं। इस राज्य का जनसंख्या घनत्व 13.2/किमी<sup>2</sup> है। यूटा की सीमाएँ पूर्व में [[कॉलोराडो]], पूर्वोत्तर में [[वायोमिंग]], उत्तर में [[इडाहो]], दक्षिण में [[एरीजोना|एरिज़ोना]], और पश्चिम में [[नेवाडा|नेवादा]] राज्यों से मिलती हैं। दक्षिण-पश्चिम में [[न्यू मेक्सिको|नया मेक्सिको]] का एक कोना भी यूटा की सीमा से मिलता है।
 
लगभग 62% यूटावासी मॉर्मन सम्प्रदाय ([[ईसाई धर्म]] का एक सम्प्रदाय) को मानने वाले हैं और यह सम्प्रदाय यूटा की संस्कृति और दैनिक जीवन को बहुत प्रभावित करता है। चर्च ऑफ़ जीज़स क्राइस्ट ऑफ़ लेटर डे सेण्ट्स का वैश्विक मुख्यालय इस राज्य की राजधानी सॉल्ट लेक सिटी में स्थित है।<ref>[http://religions.pewforum.org/pdf/report-religious-landscape-study-full.pdf ''U.S. Religious Landscape Survey 2008, the Pew Forum on Religion & Public Life''] {{Webarchive|url=https://web.archive.org/web/20130705151143/http://religions.pewforum.org/pdf/report-religious-landscape-study-full.pdf |date=5 जुलाई 2013 }} {{अंग्रेज़ी}}</ref> यूटा अमेरिका का धार्मिक दृष्टि से सर्वाधिक सजातीय राज्य है और मॉर्मन सम्प्रदाय की बहुलता वाला एकमात्र राज्य है और एकमात्र ऐसा राज्य है जहाँ की अधिकतर जनसंख्या केवल एक ही चर्च की सदस्य है।<ref>[http://commons.trincoll.edu/aris/surveys/aris-2001/ ''American Religious Identification Survey (2001)''] {{Webarchive|url=https://web.archive.org/web/20111103201759/http://commons.trincoll.edu/aris/surveys/aris-2001/ |date=3 नवंबर 2011 }} {{अंग्रेज़ी}}</ref>
 
यह राज्य [[परिवहन]], [[शिक्षा]], [[सूचना प्रौद्योगिकी]] और शोध, सरकारी सेवाओं, और [[खनन]] का एक केन्द्र है; और बाहरी मनोरंजन के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। 2013 में [[संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो]] के अनुमान अनुसार यूटा की जनसंख्या अमेरिका में दूसरी सर्वाधिक तेजी से बढ़ रही है।<ref>[http://www.theatlantic.com/business/archive/2012/12/the-fastest-growing-states-in-america-and-why-theyre-booming/266541/ ''The Fastest-Growing States in America (and Why They're Booming)''] {{Webarchive|url=https://web.archive.org/web/20150721164445/http://www.theatlantic.com/business/archive/2012/12/the-fastest-growing-states-in-america-and-why-theyre-booming/266541/ |date=21 जुलाई 2015 }} {{अंग्रेज़ी}}</ref> सेण्ट जॉर्ज 2000 से 2005 के बीच सबसे तेजी से बढ़ने वाला महानगरीय क्षेत्र था। यूटा की मध्य-मूल्य औसत आय भी अमेरिकी राज्यों में 14वें स्थान पर थी और समायोजित जीवन यापन की लागत के आधार पर दूसरे। इस राज्य की मध्य-मूल्य औसत आय 50,614 $ है। एक 2012 गैलप राष्ट्रीय सर्वेक्षण अनुसार यूटा समग्र रूप से 13 दूरन्देशी मापकों के आधार पर रहने के लिए "सबसे अच्छा राज्य" था जैसे आर्थिक, जीवन-शैली, और स्वास्थ्य सम्बन्धी अवेक्षणी मात्रिक इत्यादि।<ref>[http://www.gallup.com/poll/156449/Utah-Poised-Best-State-Live.aspx ''Utah Poised to Be the Best U.S. State to Live In - Gallup''] {{Webarchive|url=https://web.archive.org/web/20170906153322/http://www.gallup.com/poll/156449/Utah-Poised-Best-State-Live.aspx |date=6 सितंबर 2017 }} {{अंग्रेज़ी}}</ref>
 
==सन्दर्भ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/यूटा" से प्राप्त