"लक्की मरवत ज़िला": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1
पंक्ति 6:
 
== विवरण ==
लक्की मरवत ज़िले में सन् १९९८ में ४,९०,०२५ लोगों कि आबादी थी। इसका क्षेत्रफल क़रीब ३,१६४ वर्ग किमी है। यहाँ ज़्यादातर [[पश्तो भाषा|पश्तो]] बोली जाती है हालांकि कुछ लोग [[हिन्दको भाषा|हिन्दको]] नाम की एक पंजाबी उपभाषा भी बोलते हैं। इस ज़िले में मरवत क़बीले के [[पठान|पश्तून]] लोगों की बहुतायत है। यहाँ के अधिकतर गाँवों और क़स्बों ने नाम 'ख़ेल' से अंत होते हैं, जैसे कि आबा ख़ेल, डल्लो ख़ेल, ग़ज़नी ख़ेल, तितर ख़ेल, ज़ंगी ख़ेल, वग़ैराह। पश्तो में 'ख़ेल' ({{Nastaliq|ur|خیل}}) का अर्थ 'ख़ानदान' या 'बिरादरी' से मिलता-जुलता होता है।<ref name="ref83xebaq">{{cite web | title=Encyclopedia of the Peoples of Asia and Oceania, Volume 1 | author=Barbara A. West | publisher=Infobase Publishing, 2009 | isbn=9780816071098 | url=http://books.google.com/books?id=pCiNqFj3MQsC | access-date=11 दिसंबर 2011 | archive-url=https://web.archive.org/web/20130528015742/http://books.google.com/books?id=pCiNqFj3MQsC | archive-date=28 मई 2013 | url-status=live }}</ref> ध्यान दीजिये कि इन नामों में [[ख़|'ख़' का उच्चारण]] 'ख' से ज़रा भिन्न होता है।
 
इस ज़िले का मौसम काफ़ी गरम है। गर्मियों में ४२ से ४५ सेंटीग्रेड तक का तापमान होता है और [[लू हवा|लू भी चलती है]]। सर्दियों में अधिक सर्दी नहीं होती और इस क्षेत्र में आम तौर पर बर्फ़ नहीं पड़ती है। यहाँ वर्षा काफ़ी कम गिरती है, हालांकि जुलाई और अगस्त के महीने में हलकी-सी और कम समय के लिए कभी-कभी पड़ जाती है। ज़िले में कुछ पहाड़ियाँ और कुछ रेतीले मैदान हैं। यहाँ की सबसे मुख्य नदी [[कुर्रम नदी]] है। एक गम्बीला नामक नदी भी महत्व रखती है जिसका पानी कुर्रम में ही जा मिलता है।