"सिलसिला (1981 फ़िल्म)": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
Rescuing 2 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1
पंक्ति 17:
| budget =
}}
'''सिलसिला''' 1981 में बनी हिन्दी भाषा की रूमानी नाट्य फ़िल्म है। इसका निर्देशन [[यश चोपड़ा]] ने किया और इसमें [[अमिताभ बच्चन]], [[जया बच्चन]], [[रेखा]], [[संजीव कुमार]] और [[शशि कपूर]] मुख्य कलाकार हैं। यह फिल्म उस समय के तीन सितारों अमिताभ-जया-रेखा के वास्तविक जीवन के कथित प्रेम त्रिकोण से बहुत प्रेरित है, जो उस समय के प्रेम प्रसंगों में सबसे चर्चित था।<ref>{{cite web |title=अमिताभ-रेखा और जया की असल जिंदगी का 'सिलसिला' इन्होंने पर्दे पर उतारा |url=https://khabar.ndtv.com/news/bollywood/yash-chopra-birthday-silsila-amitabh-bachchan-jaya-rekha-1755468 |website=[[एनडीटीवी इंडिया]] |accessdate=13 मार्च 2019 |date=27 सितंबर 2017 |archive-url=https://web.archive.org/web/20190103003407/https://khabar.ndtv.com/news/bollywood/yash-chopra-birthday-silsila-amitabh-bachchan-jaya-rekha-1755468 |archive-date=3 जनवरी 2019 |url-status=live }}</ref>
 
अमिताभ बच्चन और रेखा की यह आखिरी फिल्म रही, जिससे इस लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ी का अंत हो गया और उनके प्रेम-प्रसंग की अफवाह भी खत्म हो गई।<ref>{{cite web |last1=चौहान |first1=शिवांगी |title=जब रेखा से टकराए अमिताभ बच्चन, न तो एक-दूसरे को देखा न ही की आपस में बात, वो 4 मौके जब आमने सामने आए दोनों |url=https://www.bhaskar.com/bollywood/news/rekha-and-amitabh-bachchan-not-talk-each-other-6016274.html |website=[[दैनिक भास्कर]] |accessdate=13 मार्च 2019 |language=hi |date=31 जनवरी 2019 |archive-url=https://web.archive.org/web/20190204195726/https://www.bhaskar.com/bollywood/news/rekha-and-amitabh-bachchan-not-talk-each-other-6016274.html |archive-date=4 फ़रवरी 2019 |url-status=live }}</ref> यह अमिताभ बच्चन की जया बच्चन के साथ भी आखिरी फिल्म थी, जब तक कि वे 20 साल बाद करण जौहर की फिल्म ''[[कभी खुशी कभी ग़म]]''... (2001) में एक साथ फिर दिखाई नहीं दिए। इस फिल्म के बाद, जया बच्चन ने अभिनय से संन्यास ले लिया और ''[[हज़ार चौरासी की माँ (1998 फ़िल्म)|हज़ार चौरासी की माँ]]'' (1998) से 18 साल बाद वापसी की।
 
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर व्यावसायिक रूप से असफल रही थी। हालांकि, अब वर्षों बाद, फिल्म को क्लासिक माना जाने लगा है और आज इसे यश चोपड़ा की सर्वश्रेष्ठ कृतियों में से एक माना जाता है। फिल्म की रिलीज पर फिल्म का साउंडट्रैक "सुपर-हिट" बन गया था और अब भी लोकप्रिय है।