"हिन्दु कुश": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
Rescuing 2 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1
पंक्ति 47:
<!-- Processed by Geoboxer 3.0 on 2007-12-07T17:32:36+01:00 --> }}
 
'''हिन्दु कुश''' उत्तरी [[पाकिस्तान]] के विवादीत भाग से मध्य [[अफ़ग़ानिस्तान|अफ़्ग़ानिस्तान]] तक विस्तृत एक ८०० किमी चलने वाली [[पर्वतमाला|पर्वत शृंखला]] है। इसका सबसे ऊँचा पहाड़ पाकिस्तान के [[ख़ैबर पख़्तूनख़्वा|ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा]] प्रान्त के [[चित्राल ज़िला|चित्राल ज़िले]] में स्थित ७,७०८ मीटर (२५,२८९ फ़ुट) लम्बा [[तिरिच मीर]] पर्वत है।<ref name="ref61cimij">[http://books.google.com/books?id=ob3b4FLSIb0C Himalaya], Michael Palin, Basil Pao, Macmillan, 2005, ISBN 978-0-312-34162-6, ''... the solitary bulk of Tirich Mir, 25228 feet (7708 m), the highest mountain in the Hindu Kush ...''</ref> हिन्दु कुश [[पामीर पर्वतमाला|पामीर पर्वतों]] से जाकर जुड़ते हैं और [[हिमालय]] की एक उपशाखा माने जाते हैं। हिन्दु कुश का दूसरा सबसे ऊँचा पहाड़ [[नोशक पर्वत]] और तीसरा [[इस्तोर-ओ-नल]] है।<ref name="ref42romiq">[http://books.google.com/books?id=0wTE1qbfueMC Discover Afghanistan], Richard Spilsbury, The Rosen Publishing Group, 2012, ISBN 978-1-4488-6619-9, ''... Highest Point: Noshak 24557 feet (7485 m) ...''</ref><ref name="aaj_1956">Joseph E. Murphy, Jr., 'The Ascent of Istor-o-Nal', American Alpine Journal, 1956, pp. 66-74.</ref> हिन्दु कुश पहाड़ों की अत्याधिक ऊँचाई के बावजूद इस शृंखला में बहुत से [[दर्रा|दर्रे]] हैं जिनसे इस शृंखला से लोगों का आना-जाना सदियों से बना हुआ है।<ref name="ref73dehap">[http://books.google.com/books?id=j894miuOqc4C World and Its Peoples] {{Webarchive|url=https://web.archive.org/web/20140911003527/http://books.google.com/books?id=j894miuOqc4C |date=11 सितंबर 2014 }}, Marshall Cavendish, Marshall Cavendish, 2006, ISBN 978-0-7614-7571-2, ''... In Pakistan, a separate range — the Hindu Raj — runs south of, and parallel to, the Hindu Kush. A series of high passes penetrates the Hindu Kush, which is less of a barrier to the movement of peoples than its great height might suggest ...''</ref>
 
== नाम ==
हिन्दु कुश पर्वतों को [[संस्कृत भाषा|संस्कृत]] में 'पारियात्र पर्वत' बुलाया जाता था। जब इस इलाक़े में [[सिकंदर|सिकंदर महान]] की जीत हुई तो इन पर्वतों को [[यूनानी भाषा]] में 'कौकासोश इन्दिकौश' (Καύκασος Ινδικός, Caucasus Indicus) यानि 'भारतीय पर्वत' बुलाया जाने लगा।<ref name="ref20mulox">[http://books.google.com/books?id=eUxGAAAAYAAJ Sources of history in the Pentateuch], Samuel Colcord Bartlett, A.D.F. Randolph &amp; company, 1883, ''... the Indian Caucasus is still called Hindu-Cush. So the clearer and obscurer expressions, Kash and Kush are interchanged with each other, a fact which can be confirmed by those Indoscythian ...''</ref> बाद में इनका नाम 'हिन्दु कुश', 'हिन्दु कुह' और 'कुह-ए-हिन्दु' पड़ा। 'कुह' या 'कोह' का मतलब तो [[फ़ारसी भाषा|फ़ारसी]] में 'पहाड़' होता है लेकिन 'कुश' के मतलब को लेकर विवाद है। सन् १३३३ ईसवी में [[इब्न-बतूता|इब्न बतूता]] के अनुसार इसका मतलब 'मारने वाला' था। इसका तात्पर्य यह निकाला गया कि उत्तरी [[भारतीय उपमहाद्वीप]] पर अरबों-तुर्कों के क़ब्ज़े के बाद हिन्दुओं को ग़ुलाम बनाकर इन पर्वतों से ले जाया जाता था और उनमें से बहुत यहाँ बर्फ़ में मर जाया करते थे। इसके विपरीत कुछ विद्वानों के अनुसार 'कुश' केवल 'कुह' का एक और रूप है, या फिर 'हिन्दु कश' या 'हिन्दु केश' का बिगड़ा रूप है, जिसका मतलब 'भारत की सीमा' निकलता है।<ref name="ref15xojaj">[http://books.google.com/books?id=9kfJ6MlMsJQC The Afghans] {{Webarchive|url=https://web.archive.org/web/20130622160447/http://books.google.com/books?id=9kfJ6MlMsJQC |date=22 जून 2013 }}, Willem Vogelsang, Wiley-Blackwell, 2002, ISBN 978-0-631-19841-3, ''... Ibn Battuta (AD 1304-77), who visited this part of the world in the early 1330s, tells us '[t]the moutain is called Hindu Kush, which means 'Slayer of Indias', because the slave boys and girls who are brought from India dies there in large numbers ... The name may also be a corruption of Hindu Kuh (Mountain of Hindu) ...''</ref> यह भी हो सकता है कि यह 'कौकासोश इन्दिकौश' वाले यूनानी नाम का दो हज़ार वर्षों के बाद का बिगड़ा हुआ रूप हो। ध्यान दें कि हिन्दु कुश और [[काराकोरम|कराकोरम पर्वतों]] के बीच एक [[हिन्दू राज|हिन्दु राज]] नामक पर्वत शृंखला भी है।<ref name="ref73dehap"/>
 
== इन्हें भी देखें ==