"हैरिएट हर्मन": अवतरणों में अंतर

Rescuing 18 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1
पंक्ति 122:
उन्होंने लेबर पार्टी के २०१० के आम चुनाव हारने से पहले तमाम सरकारी पदों को ग्रहण किया। हार के बाद गॉर्डन ब्राउन ने लेबर दल के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया और हर्मन २०१० में [[एड मिलिबैंड]] के नेता चुने जाने से पहले तक लेबर दल की कार्यकरी नेता व संसद में नेता विपक्ष बनी रहीं। इसी दौरान वह २०१० से २०११ तक छाया उपप्रधानमंत्री व अंतर्राष्ट्रीय संबंध व विकास विभाग की छाया मंत्री रहीं। फिर वह २०११ से २०१५ तक संस्कृति, मीडिया व खेल छाया राज्यमंत्री रहीं। २०१५ के चुनावों में भी लेबर कि हार के बाद एड मिलिबैंड ने लेबर के नेता पद से त्यागपत्र दे दिया और हर्मन एक बार फिर कार्यकारी नेता व संसद में कार्यकारी नेता विपक्ष बनीं। ८ मई २०१५ को उन्होंने लेबर दल के उपनेता पद से त्यागपत्र दे दिया।
 
हाउस ऑफ कॉमन्स में सांसद के तौर पर सबसे लंबे समय तक काम करने वाली हर्मन अभी तक अकेली महिला हैं।<ref>[{{Cite web |url=http://www.parliament.uk/biographies/harriet-harman/25677 |title=Rt Hon Harriet Harman<!-- Bot generated title -->] |access-date=31 जुलाई 2015 |archive-url=https://www.webcitation.org/62BD3Mt7i?url=http://www.parliament.uk/biographies/harriet-harman/25677 |archive-date=4 अक्तूबर 2011 |url-status=live }}</ref><ref name="autogenerated2">[{{Cite web |url=http://www.parliament.uk/mps-lords-and-offices/government-and-opposition1/opposition-holding/ |title=Her Majesty's Official Opposition – UK Parliament<!-- Bot generated title -->] |access-date=31 जुलाई 2015 |archive-url=https://www.webcitation.org/5t6v7W36N?url=http://www.parliament.uk/mps-lords-and-offices/government-and-opposition1/opposition-holding/ |archive-date=29 सितंबर 2010 |url-status=live }}</ref> उन्होंने पूर्व मजदूर संगठन नेता जैक ड्रोमी से शादी की है जो २००४ में लेबर दल के कोषाध्यक्ष और बर्मिंघम एर्डिंगटन से सांसद भी चुने गये थे। उनके २ बेटे और १ बेटी हैं।
 
==प्रारंभिक जीवन और कैरियर==
[[File:St Paul's Girls' School in London W6, spring 2013 (1).JPG|thumb|left|सेट पॉल गर्ल्स स्कूल]]
लंदन में स्थित १०८ हार्ले मार्ग में अन्ना (स्पाइसर) हर्मन व जॉन बिशप हर्मन के यहाँ जन्मी हर्मन का पूरा नाम हैरिएट रुथ हर्मन है। <ref>{{Cite web |url=http://www.108harleystreet.co.uk/history/ |title=संग्रहीत प्रति |access-date=31 जुलाई 2015 |archive-url=https://web.archive.org/web/20130624011040/http://www.108harleystreet.co.uk/history/ |archive-date=24 जून 2013 |url-status=dead }}</ref> <ref>{{cite web|url=http://www.harleystreetguide.com/about/by-numbers/108-harley-street/|title="108 Harley Street"|publisher=Harley Street Guide|accessdate=31 july 2015|archive-url=https://web.archive.org/web/20160304054825/http://www.harleystreetguide.com/about/by-numbers/108-harley-street/|archive-date=4 मार्च 2016|url-status=live}}</ref> उन्के दादा नैथैनियल बिशप हर्मन एक [[सर्जन]] थे और जाने माने [[एकेश्वरवाद|एकेश्वरवादी]] थे <ref>ऑबिच्युरी, ''द टाइम्स'', 8 दिसंबर 1945</ref> जबकि स्पाइसर परिवार जाने माने सामुदायिक धार्मिक समूह के सदस्य थे। उनकी आंटी एलिज़ाबेथ पैकेनह्म लैंगफोर्ड की [[काउण्टी|काउंटेस]] थीं और उनके भाई-बहन लेडी एंटोनिया फ्रेज़र, रचेल बिलिंगटन और थॉमस पैकेनह्म लेखक व इतिहासकार थे। हर्मन १८९३ में ब्रिटिश उपनिवेशों के राज्य मंत्री व १८०६ में हाउस ऑफ कॉमन्स में नेता विपक्ष रहे [[जोसेफ कैम्बरलेन]] की भतीजी हैं।<ref>{{cite web |url=http://www.scribd.com/doc/207917124/Keeping-it-in-the-Family |title=Keeping it in the Family |publisher=Scribd.com |accessdate=31 जुलाई 2015 |archive-url=https://web.archive.org/web/20140223223321/http://www.scribd.com/doc/207917124/Keeping-it-in-the-Family |archive-date=23 फ़रवरी 2014 |url-status=live }}</ref>
 
हर्मन ने सेंट पॉल महिला विद्दालय से प्रारंभिक शिक्षा और योर्क के विश्वविद्दालय से राजनीति शास्त्र में बी.ए. की उपाधि हासिल की। यॉर्क विश्वविद्दालय में वह गुडरिक कॉलेज में पढती थी और छात्र राजनीति में सक्रिय थीं। इसके बाद उन्होंने अधिवक्ता की पढाई की।
पंक्ति 137:
पेकहम से लेबर पार्टी के सांसद हैरी लार्मन की २१ अगस्त १९८२ को मृत्यु हो गई। सीट रिक्त होने की वजह से उपचुनाव हुए जिसमें २८ अक्टूबर १९८२ को हर्मन ११३४९ मत मिले व अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी [[सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (यूके)]] के डिक टैवर्न से ३९३१ मत ज्यादा मिले। परिणाम स्वरूप १९८२ में पहली बार वह [[हाउस ऑफ कॉमन्स]] के लिए चुनी गईं।
 
१९८४ में हर्मन समाजसेवा छाया मंत्री व १९८७ में स्वास्थय छाय मंत्री बनीं। १९९२ के आम चुनावों के बाद वह यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक विपक्षी [[छाया मंत्रिमंडल]] में चुनी गईं जब उन्हें १९९२-९४ के दौरान शीर्ष कोषाध्यक्ष का छायामंत्री व बाद में १९९४-९५ के दौरान छाया रोजगार मंत्री, १९९५-९६ के दौरान छाया स्वास्थय मंत्री व १९९६-९७ के दौरान सामाजिक सुरक्षा की छाया मंत्री के तौर पर काम करने का अवसर मिला।<ref>{{cite news|url=http://www.bbc.co.uk/politics97/background/frontbench/socsec.shtml|title=Social Security Secretary; Minister for Women – Harriet Harman|work=बीबीसी राजनीतिक अनुसंधान इकाई|publisher=[[बीबीसी]]|year=1997|accessdate=३१ जुलाई २०१५|archive-url=https://web.archive.org/web/20060304153233/http://www.bbc.co.uk/politics97/background/frontbench/socsec.shtml|archive-date=4 मार्च 2006|url-status=live}}</ref>
 
==लेबर पार्टी की सरकार==
 
===टोनी ब्लेयर के मंत्रिमंडल में===
१९९७ में लेबर पार्टी की जीत के बाद वह सामजिक सुरक्षा मंत्रालय की राज्य मंत्री व महिला और समानता मंत्री बनने वाली पहली महिला बनीं।<ref>{{cite news|url=http://news.bbc.co.uk/1/hi/uk_politics/6918188.stm|title=Harman made equalities secretary|publisher=बीबीसी समाचार| date=26 जुलाई 2007 | accessdate=३१ जुलाई २०१५}}</ref> उन्हें [[कल्याणकारी राज्य]] के पुनरुद्धार का जिम्मा सौंपा गया। इस दौरान उनकी प्रमुख नीतियों में से एक वयोवृद्धों के लिए न्यूनतम आय की गारंटी और सर्दियों में ईधन भुगतान की व्यवस्था करना था। बाद में ईधन भुगतान की इस नीति को यूरोपीय [[लिंगवाद|लिंगभेद]] नीतियों के खिलाफ पाया गया जिसमें पुरुषों को महिलाओं की तुलना में भुगतान पाने के लिये 5 वर्षों का ज्यादा इंतज़ार करना होता था।<ref>{{cite news |url=http://news.bbc.co.uk/1/hi/uk/567208.stm |title=Winter fuel payments 'sexist' |publisher=बीबीसी समाचार |date=16 दिसंबर 1999 |accessdate=३१ जुलाई २०१५ |archive-url=https://web.archive.org/web/20040711034130/http://news.bbc.co.uk/1/hi/uk/567208.stm |archive-date=11 जुलाई 2004 |url-status=live }}</ref> इसके बाद इस सेवा का लाभ लेने के लिए पुरुषों और महिलाओं दोनो की न्यूनतम उम्र सीमा समान रूप से ६० वर्ष कर दी गई। हर्मन को उनके पद से १९९८ में हटा दिया गया। मीडिया समाचारों के अनुसार उनका हटाया जान लगातार हो रहे कनिष्ठ मंत्री फ्रैंक फील्ड से सार्वजनिक मतभेदों का नतीजा था, हालांकि कुछ अन्य लोगों ने इसे उनके एकाकी जीवन जी रहे बुजुर्गों को दिए जा रहे सरकारी लाभों में कटौती करने का नतीजा भी माना।<ref name="timesonline.co.uk">{{cite web|url=http://www.timesonline.co.uk/tol/news/politics/article5780320.ece|title= Profile: Harriet Harman|work=''द टाइम्स''|date= 22 फरवरी 2009}}</ref>
 
२००१ के आम चुनावों के बाद हर्मन की एक बार फिर मंत्रिमंडल में वापसी हुई जब उन्हे ब्रिटेन (इंग्लैंड व वेल्स) का शीर्ष सरकारी अधिवक्ता चुना गया। इस तरह वह पहली महिला सॉलीसिटर जनरल भी बनीं। रीति अनुसार उन्हें महारानी की परामर्श समिति का सदस्य चुना गया, हालांकि पहले उनके पास उच्च न्यायालयों में बहस करने के अधिकार प्राप्त नहीं थे और सॉलिसिटर जनरल के अपने कार्यकाल में उन्होंने कोई मुकदमा भी नहीं लड़ा।
पंक्ति 151:
 
===उप नेता का चुनाव===
जॉन प्रेस्कॉट के इस्तीफे के बाद हर्मन ने २००७ में लेबर दल के उपनेता लड़ने के लिये अपनी इच्छा जताई।<ref>{{cite news | title=Harman intends Labour deputy bid | date=15 सितम्बर 2006 | publisher =बीबीसी समाचार | url =http://news.bbc.co.uk/1/hi/uk_politics/5350360.stm | accessdate = 25 June 2007 | archive-url=https://web.archive.org/web/20061019035453/http://news.bbc.co.uk/1/hi/uk_politics/5350360.stm | archive-date=19 अक्तूबर 2006 | url-status=live }}</ref> २७ नवम्बर २००६ को प्रेस एसोसिएशन ने प्रतिवेदना दी कि हर्मन ने यूगोव पर एक चुनावी सर्वेक्षण करवाया है जिसमें लोगों ने हर्मन को अगले आम चुनावों में लेबर पार्टी के लिये मत प्रतिशत बढाने के लिये सबसे संभावित व काबिल उपनेता माना है।<ref>[http://www.guardian.co.uk/politics/2006/nov/27/labourleadership.labour "Harman would be most popular deputy PM, says poll"] {{Webarchive|url=https://web.archive.org/web/20090215130105/http://www.guardian.co.uk/politics/2006/nov/27/labourleadership.labour |date=15 फ़रवरी 2009 }}, ''द गार्डियन'' (Press Association), 27 November 2006</ref> बीबीसी को दिये गये एक साक्षात्कार में उन्होंने इस सूचना को आधार बनाकर स्वयं के लेबर पार्टी के अगली उप नेता बनने के दावे का जोरदार समर्थन किया।<ref>{{cite news | first=ब्रायन | last=व्हीलर | title=Interview: Harriet Harman | date=8 मार्च 2007 | publisher =बीबीसी समाचार | url =http://news.bbc.co.uk/1/hi/uk_politics/6423761.stm | accessdate = 25 June 2007 | archive-url=https://web.archive.org/web/20070709001011/http://news.bbc.co.uk/1/hi/uk_politics/6423761.stm | archive-date=9 जुलाई 2007 | url-status=live }}</ref>
 
उपनेता के अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने [[इराक युद्ध]] का समर्थन किया लेकिन यह भी कहा कि अगर उन्हें यह तथ्य पता होते कि इराक के पास घातक हथियार होने के सबूत नहीं मिले हैं तो वह इस युद्ध के समर्थन में मत नहीं देतीं।<ref name='Whip'>{{cite news | title = Voting Record – Harriet Harman MP, Camberwell & Peckham | publisher =द पब्लिक व्हिप| url =http://www.publicwhip.org.uk/mp.php?id=uk.org.publicwhip/member/1472#divisions | accessdate =३१ जुलाई २०१५| archive-url =https://web.archive.org/web/20191018182619/https://www.publicwhip.org.uk/mp.php?id=uk.org.publicwhip%2Fmember%2F1472#divisions| archive-date =18 अक्तूबर 2019| url-status =live}}</ref><ref name='Full'>{{cite news | title= Full Voting Record – Harriet Harman MP, Camberwell & Peckham | publisher= द पब्लिक व्हिप | url = http://www.publicwhip.org.uk/mp.php?mpn=Harriet_Harman&mpc=Camberwell+%26amp%3B+Peckham&display=allvotes#divisions | accessdate = ३१ जुलाई २०१५ | archive-url= https://web.archive.org/web/20150924105438/http://www.publicwhip.org.uk/mp.php?mpn=Harriet_Harman&mpc=Camberwell+%26amp%3B+Peckham&display=allvotes#divisions | archive-date= 24 सितंबर 2015 | url-status= live }}</ref>
 
हर्मन को बड़े मजदूर संगठनों का समर्थन नहीं हासिल था और उन्होनें अपने चुनाव प्रचार के लिये £१०,००० का कर्ज लिया <ref>{{cite news |url=http://www.timesonline.co.uk/tol/news/politics/article2957667.ece |title=Harriet Harman may pay price for leaving her leader in lurch |first=फ्रान्सिस|last=एलियट्ट|first2= फिलिप|last2=वेबस्टर|first3=ग्रेग|last3=हर्स्ट|work=द टाइम्स|date=28 नवम्बर 2007 |accessdate=३१ जुलाई २०१५| location=London}}</ref> हर्मन समय पर खुद को मिले कुछ अनुदानों और ॠणों के बारें जानकारी नहीं दे पायीं और परिणाम स्वरूप उन्हें चुनाव नियम तोड़ने के कारण यूके की चुनाव संस्था की जांच का सामना करना पड़ा। आयोग ने उनके चुनावी नियमों को तोड़ने को एक गंभीर मामला माना लेकिन जांच पुलिस को नहीं सौंपी गई।<ref>{{cite news |url=http://news.bbc.co.uk/1/hi/uk_politics/7351154.stm |title=Harman reminded of donation rules|date=16 अप्रैल 2008 |publisher=बीबीसी समाचार|accessdate=३१ जुलाई २०१५|archive-url=https://web.archive.org/web/20080420053525/http://news.bbc.co.uk/1/hi/uk_politics/7351154.stm|archive-date=20 अप्रैल 2008|url-status=live}}</ref>
 
२४ जून २००७ को एलन जॉनसन को एक कड़े मुकाबले में हराने के बाद हर्मन लेबर पार्टी की उपनेता चुनी गईं।<ref>{{cite news | first=मार्क| last=सेलमैन | first2=सैम| |last2=कोट्स | title=Harriet Harman elected deputy leader of Labour Party | date=24 जून 2007 | publisher=द टाइम्स| url=http://www.timesonline.co.uk/tol/news/politics/article1979600.ece | accessdate =३१ जुलाई २०१५| location=लंदन| archive-url=https://web.archive.org/web/20090630013226/http://www.timesonline.co.uk/tol/news/politics/article1979600.ece| archive-date=30 जून 2009| url-status=live}}</ref>
 
<!--
पंक्ति 250:
* ''The Family Way: A New Approach to Policy Making'' :हैरिएट हर्मन, 1990, Institute for Public Policy Research ISBN 1-872452-15-9
* ''The Century Gap: 20th Century Man/21st Century Woman'' :हैरिएट हर्मन, 1993, वर्मिलियॉन ISBN 0-09-177819-0
* ''[https://web.archive.org/web/20150722215430/http://digital.library.lse.ac.uk/objects/lse:num803zid Winning for Women]'' :हैरिएट हर्मन और डेबोरा मैटिन्सन, 2000, फैबियन सोसाइटी ISBN 0-7163-0596-8
* ''Women with Attitude'' by सुजन विनिकॉम्ब, जॉन बैंक, प्रस्तावना: हैरिएट हर्मन, 2002, राउटलेज ISBN 0-415-28742-1
 
==बाहरी कड़ियाँ==
{{Commons category|Harriet Harman}}
* [https://web.archive.org/web/20150803051851/http://www.harrietharman.org/ Harriet Harman] ''आधिकारिक वेबसाइट''
* [https://web.archive.org/web/20150923173444/http://www.southwarklabour.co.uk/ साउथवाक लेबर]
 
;वीडियो
*[https://web.archive.org/web/20080727000242/http://news.bbc.co.uk/1/hi/uk_politics/7407216.stm Harman on Tory 'toff' campaign] बीबीसी समाचार, 18 मई 2008
<!--
== इन्हें भी देखें ==