"केन्द्रीय हिन्दी संस्थान": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
Rescuing 5 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1
पंक्ति 17:
संस्थान का मुख्य कार्य [[हिन्दी|हिंदी भाषा]] से संबंधित क्षैक्षणिक कार्यक्रम चलाना, शोध कार्य संपन्न करना एवं हिन्दी के प्रचार प्रसार में अग्रणी भूमिका निभाना है। प्रारंभ में संस्थान का प्रमुख कार्य अहिंदी भाषी क्षेत्रों के लिए योग्य, सक्षम एवं प्रभावकारी हिंदी अध्यापकों को ट्रेनिंग कॉलेज और स्कूली स्तरों पर पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित करना था। परंतु बाद में हिंदी के शैक्षिक प्रचार-प्रसार और विकास को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने अपने कार्य क्षेत्रों और प्रकार्यों को विस्तृत किया, जिसके अंतर्गत हिंदी शिक्षण-प्रशिक्षण, हिंदी भाषा-परक शोध, भाषाविज्ञान तथा तुलनात्मक साहित्य आदि विषयों से संबंधित मूलभूत वैज्ञानिक अनुसंधान कार्यक्रमों को संचालित करना प्रारंभ किया तथा विविध स्तरीय पाठ्यक्रमों, शैक्षिक सामग्री, अध्यापक निर्देशिकाएँ इत्यादि तैयार करने का कार्य भी प्रारंभ किया।
 
यह संस्थान हिंदी अध्ययन-अध्यापन और अनुसंधान का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। संस्थान को उच्च स्तरीय शैक्षिक संस्थान के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता प्राप्त है। हिंदी भारत की सामासिक संस्कृति की संवाहिका के रूप में अपनी सार्थक भूमिका निभा सके, इस उद्देश्य एवं संकल्प के साथ संस्थान निरंतर कार्यरत है। अखिल भारतीय स्तर पर हिंदी को संपर्क भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए भी संस्थान अथक प्रयास कर रहा है। संस्थान का मूलभूत उद्देश्य है कि भारतीय भाषाएँ एक दूसरे के निकट आएँ और सामान्य बोधगम्यता की द्रष्टि से हिंदी इनके बीच सेतु का कार्य करे तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय चेतना, संस्कृति एवं उससे संबद्ध मूल तत्व हिंदी के माध्यम से प्रसारित ही न हों, बल्कि सुग्राह्य भी बनें।<ref>[{{Cite web |url=http://khsindia.org/index.php?option=com_content&view=article&id=142&Itemid=984&lang=hi |title=केन्द्रीय हिन्दी संस्थान : परिचय] |access-date=25 अगस्त 2015 |archive-url=https://web.archive.org/web/20150906010446/http://www.khsindia.org/index.php?option=com_content&view=article&id=142&Itemid=984&lang=hi |archive-date=6 सितंबर 2015 |url-status=live }}</ref>
 
== स्थापना की पृष्ठभूमि ==
पंक्ति 31:
 
== कार्यक्षेत्र और दायित्व ==
भारत सरकार ने 'मंडल' के गठन के समय जो प्रमुख प्रकार्य निर्धारित किए थे उन्हें तब से आज तक सतत कार्यनिष्ठा से संपन्न किया जा रहा है। ''केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल'' के दिशा निर्देशन में संस्थान प्रमुखतः निम्नलिखित क्षेत्रों में कार्य करता हैः <ref>[{{Cite web |url=http://khsindia.org/index.php?option=com_content&view=article&id=92&Itemid=717&lang=hi |title=मंडल के प्रमुख कार्य] |access-date=20 मार्च 2016 |archive-url=https://web.archive.org/web/20160324005221/http://khsindia.org/index.php?option=com_content&view=article&id=92&Itemid=717&lang=hi |archive-date=24 मार्च 2016 |url-status=live }}</ref>
# हिंदी शिक्षण की अधुनातन प्रविधियों का विकास।
# हिंदीतर क्षेत्रों के हिंदी अध्यापकों का प्रशिक्षण।
पंक्ति 131:
 
== संबद्ध प्रशिक्षण महाविद्यालय ==
हिंदी शिक्षक-प्रशिक्षण के स्तर को समुन्नत करने और राष्ट्रीय स्तर पर उसमें एकरूपता लाने के प्रयास में भारत सरकार के निर्देश पर देश के कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अपने-अपने क्षेत्रों में हिंदी शिक्षण-प्रशिक्षण महाविद्यालयों, संस्थाओं को स्थापित किया गया है और उन्हें संस्थान से संबद्ध किया है। इन संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थाओं में प्रांतीय आवश्यकताओं के अनुरूप संस्थान के पाठ्यक्रम संचालित एवं आयोजित किए जाते हैं और संस्थान ही इन पाठ्यक्रमों की परीक्षाएँ नियंत्रित करता है। कुछ प्रमुख महाविद्यालयों/संस्थाओं के नाम इस प्रकार हैं-<ref>[{{Cite web |url=http://khsindia.org/index.php?option=com_content&view=article&id=52&Itemid=977&lang=hi |title=संबद्ध प्रशिक्षण महाविद्यालय] |access-date=20 मार्च 2016 |archive-url=https://web.archive.org/web/20160324003957/http://khsindia.org/index.php?option=com_content&view=article&id=52&Itemid=977&lang=hi |archive-date=24 मार्च 2016 |url-status=dead }}</ref>
 
# राजकीय हिंदी शिक्षण-प्रशिक्षण महाविद्यालय, उत्तर गुवाहाटी (असम)
पंक्ति 154:
 
== बाहरी कड़ियाँ ==
* [https://web.archive.org/web/20150827184210/http://khsindia.org/index.php?lang=hi '''केन्द्रीय हिंदी संस्थान''' का आधिकारिक जालपृष्ठ]
* [https://web.archive.org/web/20150906010529/http://www.khsindia.org/index.php?option=com_content&view=article&id=371&Itemid=1019&lang=hi केंद्रीय हिंदी संस्थान की विकास यात्रा]
 
[[श्रेणी:हिन्दी|संस्थान, केन्द्रीय हिन्दी]]