"जेम्स षष्ठम और प्रथम": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
No edit summary
पंक्ति 4:
[[डेनमार्क]] की ऐन से उसने १५८९ ई॰ [[विवाह]] किया। १६०३ ई॰ में इंग्लैंड का शासक होने पर इंग्लैंड और स्काटलैंड दोनों राजसत्ताओं को एक किया। अत्यधिक विद्वान तथा कौशलहीन होने के कारण उसे [[क्रिसेन्डम]] के 'सबसे बुद्धिमान मूर्ख' की उपाधि मिली थी। [[राजा का दैवी अधिकार|राजा के दैवी अधिकार]] का कट्टर पोषक होने के कारण उसने एक [[चर्च]]प्रधान राज्य संचालन की नीति अपनाई। प्रारंभिक वर्षों में उसके प्रमुख सलाहकार सैलिसबरी का अर्ल तथा बकिंघम का ड्यूक थे। उसके शासन से राजा तथा संसद् के दीर्घकालीन संघर्ष का प्रारंभ होता है। उसके शासन में सब मिलाकर चार संसदें आयोजित हुईं। यद्यपि जेम्स विधान के अतिक्रमण करने का दोषी नहीं था पर वह उसकी प्रतिष्ठा का सही अनुमान नहीं लगा सकता था। संघर्ष के प्रमुख कारण धर्म, कर-व्यवस्था, वैदेशिक नीति थे। बिना पार्लिमेंट की स्वीकृति के जेम्स ने इम्पोजीशन्स नामक टैक्स लगाए। पार्लिमेंट ने राजा के मंत्रियों पर लगाया जानेवाला इम्पीचमेंट का प्राचीन अधिकार पुनर्जीवित किया। जेम्स की वैदेशिक नीति ने जिसका उद्देश्य [[स्पेन]] से मैत्रीपूर्ण व्यवहार तथा साधारण शांति स्थापित करना था, उस जनता को अप्रसन्न कर दिया जो [[तीसवर्षीय युद्ध|तीस वर्षीय युद्ध]] में यह आशा करती थी कि जेम्स, पैलेटाइन के इलेक्टर फ्रेडरिक की, जो कि उसका दामाद था, सहायता करेगा। अपने पुत्र चार्ल्स का विवाह स्पेन की राजकुमारी से कराने में असफल होने पर जेम्स ने १६२४ ई॰ में स्पेन के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की। जेम्स ने मध्यम श्रेणी की साहित्यिक रचनाएँ अपने पीछे छोड़ीं।
 
==इन्हें भी देखें==
[[श्रेणी:यूके का इतिहास]]
*[[अंग्रेज़ शासकों की सूचि]]
 
{{ब्रिटिश, अंग्रेज व स्कॉटिश शासक}}
 
[[श्रेणी:यूकेयूनाइटेड किंगडम का इतिहास]]