"माओ से-तुंग": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 17:
}}
 
'''[https://knowledgeocean.in/india-china-politics-till-2020/1475/ माओ से-तुंग]''' या '''माओ ज़ेदोंग''' (<small>毛泽东, Mao Zedong अथवा Mao Tse-tung</small>; जन्म: २६ दिसम्बर १८९३; निधन: ९ सितम्बर १९७६) [[हान चीनी|चीनी]] क्रान्तिकारी, राजनैतिक विचारक और [[साम्यवाद]]ी (कम्युनिस्ट) दल के नेता थे जिनके नेतृत्व में [[सांस्कृतिक क्रांति|चीन की क्रान्ति]] सफल हुई। उन्होंने [[चीनी जनवादी गणराज्य|जनवादी गणतन्त्र चीन]] की स्थापना (सन् १९४९) से मृत्यु पर्यन्त (सन् १९७६) तक चीन का नेतृत्व किया। मार्क्सवादी-लेनिनवादी विचारधारा को सैनिक रणनीति में जोड़कर उन्होंनें जिस सिद्धान्त को जन्म दिया उसे '''[[माओवाद]]''' नाम से जाना जाता है।
 
वर्तमान में कई लोग माओ को एक विवादास्पद व्यक्ति मानते हैं परन्तु चीन में वे राजकीय रूप में महान क्रान्तिकारी, राजनैतिक रणनीतिकार, सैनिक पुरोधा एवं देशरक्षक माने जाते हैं। चीनियों के अनुसार माओ ने अपनी नीति और कार्यक्रमों के माध्यम से आर्थिक, तकनीकी एवं सांस्कृतिक विकास के साथ विश्व में प्रमुख शक्ति के रूप में ला खड़ा करने में मुख्य भूमिका निभाई। वे कवि, दार्शनिक, दूरदर्शी महान प्रशासक के रूप में गिने जाते हैं।