"एम बी एम अभियान्त्रिकी महाविद्यालय": अवतरणों में अंतर

छो सन्दर्भों को यथास्थान जोड़ कर विकिपीडिया के मानक के अनुसार बनाने का प्रयत्न किया है. टैग हटाया है.
छो Corrections in references
पंक्ति 4:
== संक्षिप्त इतिहास ==
 
मगनीराम बांगड़ मैमोरियल इंजीनियरिंग कॉलेज की परिकल्पना डीडवाना के सेठ रामकुवरजी बांगड़ द्वारा अपने स्वर्गीय भाई सेठ मगनीराम बांगड़ की स्मृति को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए की गई थी। उन्होंने इस कार्य के लिए 8.00 लाख रुपये प्रदान किए तथा हनवंत हितकारी निधि (हनवंत बेनेवोलेंट फ़ंड) से 2 लाख रुपये का दान प्राप्त किया गया।<ref><https://web.archive.org/web/20180411203538/></ref><ref><http://www.mbmalumni.org/brief_history.php></ref> तत्पश्चात 15 अगस्त 1951 को राजस्थान सरकार ने विधिवत् इस संकल्प को मगनीराम बांगड़ मैमोरियल इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना करके मूर्त रूप दिया। प्रारंभ में महाविद्यालय के अपने भवन का अभाव था, किन्तु शासन की मंज़ूरी मिलने के बाद लगभग दो महीने में ही श्री मथुरादास माथुर की गतिशीलता और प्रो. ए.डी. बोहरा के कड़े श्रम से कॉलेज ने सोजती गेट की ओर जाने वाले जोधपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास उगम जी के बंगले में शिक्षण का कार्य शुरू कर दिया। रातानाडा में पुराने गेस्ट हाउस में प्रयोगशालाओं और छात्रावासों को बनाया गया। कुछ वर्षों बाद कॉलेज के अपने वर्तमान स्थान पर 92,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में स्थानांतरित होने के पश्चात् नए छात्रावासों का निर्माण प्रारंभ कर दिया गया। <ref><https://web.archive.org/web/20180411203538/></ref><ref>http://www.mbmalumni.org/brief_history.php></ref><ref> प्रो. आलम सिंह, प्रो. दिवाकरण, प्रो. एस. सी. गोयल आदि के संस्मरण, अप्रकाशित</ref>
 
प्रसिद्ध तकनीकी शिक्षाविद् प्रो. वी. जी. गर्दे ने 3 दिसंबर, 1951 को इस कॉलेज के प्रिंसिपल के रूप में पदभार संभाला और अन्य शिक्षकों के साथ इस कॉलेज को भारत के मानचित्र पर अपने अनुकरणीय अनुशासन, उच्च शैक्षणिक और तकनीकी स्तर और मिशनरी कार्य भावना के द्वारा अग्रणी इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित किया। प्रो. हरि सिंह चौधरी, प्रो. एस.सी. गोयल, प्रो. आर.एम. आडवाणी, प्रो. एम.एल. माथुर, प्रो. आलम सिंह, प्रो. एस. दिवाकरण, आदि कई ऐसे शिक्षाविदों और शिक्षकों के नाम हैं, जिन्होंने कॉलेज की शैक्षणिक प्रसिद्धि में योगदान दिया।<ref><https://web.archive.org/web/20180411203538/http://www.mbmalumni.org/brief_history.php></ref><ref>प्रो. आलम सिंह, प्रो. दिवाकरण, प्रो. एस. सी. गोयल आदि के संस्मरण, अप्रकाशित</ref>
 
जुलाई 1962 में तत्कालीन [[जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय|जोधपुर विश्वविद्यालय]] (अब जयनारायण व्यास या जे.एन. व्यास विश्वविद्यालय) की स्थापना की गई जिसका औपचारिक उद्घाटन भारत के राष्ट्रपति [[सर्वेपल्लि राधाकृष्णन|डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन]] ने 24 अगस्त, 1962 को किया। इसके शीघ्र बाद ही यह कॉलेज विश्वविद्यालय का ‘इंजीनियरिंग एवं आर्किटेक्चर’ संकाय बन गया। <ref><https://web.archive.org/web/20180506101857/http://www.jnvu.edu.in/></ref>