"सोम": अवतरणों में अंतर

Rescuing 2 sources and tagging 1 as dead.) #IABot (v2.0.1
पंक्ति 20:
 
: सोम (अच्छा फल जो खाद्य है किन्तु मादक नहीं है) अपाम (हम तुम्हारा पान करते हैं)
: अमृता अभूम् (आप जीवन के अमृत हो) ज्योतिर् आगन्म (भगवान का प्रकाश या शारीरिक शक्ति पाते हैं)
: अविदाम देवान् (अपनी इन्द्रियों पर विजय प्राप्त करते हैं)
: किं नूनं अस्मान् कृणवद् अरातिः (इस अवस्था में, हमारा आन्तरिक शत्रु मेरा क्या बिगाड़ सकता है?)
पंक्ति 29:
:'' We have drunk soma and become immortal; we have attained the light, the Gods discovered.
:'' Now what may foeman's malice do to harm us? What, O Immortal, mortal man's deception?
:
:साधारण विवरण
:सोमलता नामक दिव्यऔषधि क्या है ? इस सम्बंध में अनेक विद्वानों ने विचार किया है किन्तु अभी तक इसका निर्णय नहीं हो सका है। वास्तव में सुश्रुत में ही इसके सम्बंध में लिखा है कि अधर्मी, कृतघ्न, भेषजद्वेषी तथा ब्राह्मणद्वेषी लोगों को यह दिखलाई नहीं देती। आधुनिक युग में कौनसा ऐसा व्यक्ती होगा जो किसी न किसी अवगुण से युक्त न हो। उपर्युक्त वचन से ऐसा प्र्तीत होता है कि यह वनस्पति उस काल में भी अप्राप्य या दुष्प्राप्य रही हो और उसके स्थान पर उसके प्र्तिनिधि द्रव्यों का प्र्योग होता रहा हो। सोम का वर्णन ऋग्वेद तथा पौराणिक साहित्य में भी है। यज्ञ के पुर्व आनंददायक पेय के रुप में सोमरस-पान किया जाता रहा। सोम को औषधिराज लिखा है। इसी प्रकार के एक द्रव्य का उल्लेख प्राचीन पारसी धर्म ग्रंथ 'जंद अवस्ता' में है, जिसे होम कहते हैं। संभव है होम यह सोम का परिवर्तित रुप हो। इसी आधार पर होम नाम से प्र्युक्त द्रव्यों को कुछ विद्वानों ने सोम माना है।
:सुश्रुत में इसके संबंध में विशद वर्णन मिलता है। यह हिमालय, विंध्य, कश्मीर, मलय आदि स्तथानो में होती है। इसके स्थान, नाम, आकृति, वीर्य भेद से २४ प्रकार होते हैं। इस लता में शुक्ल पक्ष में एक-एक पत्र प्र्तिदिन बढ कर पुर्णिमा को १५ पत्ते हो जाते हैं तथा कृष्ण पक्ष में एक-एक पत्र घट कर अमावस्या को यह बिना पत्र के हो जाती है। इस लता मेंं दुग्ध होता है तथा नीचे कंद भी होता है। कायाकल्प के लिये कुटी प्रावेशिक विधि से इसके सेवन का वर्णन सुश्रुत में किया है। यह श्रेष्ठ मादक द्रव्य है। इससे बल, वाक्शक्ति, स्फुर्ति, सौमनस्य एव अमरत्व की प्राप्ति होती है। प्रत्येक रोग को दूर कर मन को आनंद देने वाली लता है। इसमें अन्य मादक द्रव्यों का कोई दोष नहीं होता।
:
 
==सन्दर्भ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/सोम" से प्राप्त