"बेगूसराय": अवतरणों में अंतर

→‎साहित्य और संस्कृति: त्रुटि थी ठीक किया गया
टैग: References removed मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो बेगूसराय शहर की भाषा का उल्लेख किया गया है।
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 47:
बेगूसराय बिहार और देश के दूसरे भागों से सड़क और रेलमार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। नई दिल्ली-गुवाहाटी रेलवे लाईन बेगूसराय होकर गुजरती है। बेगूसराय से पांच किलोमीटर की दूरी पर ऊलाव में एक छोटा हवाई अड्डा भी है, जहां नगर आने वाले महत्वपूर्ण व्यक्तियों का आगमन होता है। बरौनी जंक्शन से दिल्ली, गुवाहाटी, अमृतसर, वाराणसी, लखनऊ, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता आदि महत्वपूर्ण शहरों के लिए रेल गाड़ियां चलती हैं। बेगूसराय में अठारह रेलवे स्टेशन हैं। जिले का आंतरिक भाग सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। गंगानदी पर बना राजेंद्र पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 और 31 बेगूसराय से होकर गुजरती है। जिले में इस मार्ग की कुल लंबाई 95 किलोमीटर है। जिले में राजकीय मार्ग की कुल लंबाई 295 किलोमीटर है। जिले के 95 प्रतिशत गांव सड़कों से जुड़े हुए हैं।
 
== साहित्य ,संस्कृति और संस्कृतिभाषा ==
साहित्य और संस्कृति-
 
बेगूसराय राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की जन्मभूमि है।जो आज भी उपेक्षित है। राष्ट्रकवि दिनकर की पैतृक गांव सिमरिया। उन्हीं के नाम पर नगर का टाउन हॉल दिनकर कला भवन के नाम से जाना जाता है। यहां आकाश गंगा रंग चौपाल बरौनी ,द फैक्ट रंगमंडल. आशीर्वाद रंगमंडल जैसी कई प्रमुख नाट्यमंडलियां हैं जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की हैं। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से पास आउट गणेश गौरव और प्रवीण गुंजन, सिकंदर कुमार, मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय से पास आउट ऋषिकेश लगातार कला के लिए प्रतिबद्ध हैं। ये रंगकर्मी रंग कार्यशाला लगाकर रंगकर्म और कला साहित्य की नई पीढ़ी तैयार करने में लगे हैं । जिले के दिनकर भवन में लगातार नाटकों और कला से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया जाता है। प्रतिवर्ष राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव रंग संगम, रंग माहौल, आशीर्वाद नाट्य महोत्सव आदि का आयोजन किया जाता है। जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देते हैं। यहां की संस्कृति, साहित्य को बढ़ावा देने में लब्धप्रतिष्ठ कवि अशांत भोला,जनकवि दीनानाथ सुमित्र,चर्चित कवि प्रफुल्ल मिश्र,गीतकार रामा मौसम, वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल पतंग, कार्टूनिस्ट सीताराम, युवा कवि सह पत्रकार नवीन कुमार, युवा कवि डॉ अभिषेक कुमार. युवा कवयित्री सीमा संगसार ,समाँ प्रवीण, का नाम उल्लेखनीय है । बेगूसराय की कला और संस्कृति मैथली है। सिमरिया धाम एक आदि कुंभ स्थली हैं जहां स्वामी चिदात्मन द्वारा आदि कुंभ स्थली सिमरिया धाम का पुनर्जागरण किया गया। आदि कुंभा स्थथली का खोज संंत शिरोमणि करपात्री्री अग्निहोत् परमहंस स्वामी चिदात्मन जी महाराज नेे किया और 2017 में यहां महाकुंभ भी लगा था फिर 2023 में यहां अर्ध कुंभ लगेगा यहां वेद पढ़ने वााले विद्यार्थियों और शिक्षकों का नाम आचार्य रामनरेश झा.आचार्य वरुण पाठक विद्यार्थी पद्मनाभ झा, राम झा, लक्ष्मण झा, श्याम झा अन्य और विद्यार्थियों उपलब्ध हैं।
 
बेगूसराय जिले के सभी महाविद्यालय ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा से संबद्ध हैं। यहां के महत्वपूर्ण महाविद्यालयों में गणेश दत्त महाविद्यालय, एसबीएसएस कॉलेज, श्री कृष्ण महिला कॉलेज. चंद्रमा असर्फी भागीरथ सिंह कॉलेज खम्हार. एपीएसएम कॉलेज बरौनी. आरसीएस कॉलेज मन्झौल आदि हैं। अहम विद्यालयों में जे.के. इंटर विधालय. बीएसएस इंटर कॉलेजिएट हाईस्कूल, आर.के. सी. +२ विद्यालय फुलवरिया बरौनी, बीपी हाईस्कूल,श्री सरयू प्रसाद सिंह विद्यालय विनोदपुर, सेंट पाउल्स स्कूल, डीएवी बरौनी, बीआर डीएवी (आईओसी), केवी आईओसी, डीएवी इटवानगर,सुह्रद बाल शिक्षा मंदिर, साइबर स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, हमारे यहां बेगूसराय में सिमरिया धाम जो कि आदि कुंभ स्थलीन्यू गोल्डेन इंग्लिश स्कूल,विकास विद्यालय आदि।
 
भाषा-
 
बेेेगूसराय जिला दरभंगा प्रमंडल के अंतर्गत आता है। दरभंगा प्रमंडल प्राचीन समय में मिथिला नामक राज्य हुआ करता था और यहाँ बोली जाने वाली भाषा मैथिली थी। अतः बेगूसराय समेत पूरे दरभंगा प्रमंडल में मिथिला (छै, छी का प्रयोग करते हुए बोली जाने वाली भाषा) भाषा बोली जाती है। बेगूसराय विशेष में बोली जाने वाली मिथिला भाषा को मिथिला अंगिका भाषा कहते हैं।
 
== कृषिभूमि ==