"भारत का भूगोल": अवतरणों में अंतर

Wikipedia में उपस्थित लेख अत्यधिक छोटा है। अधिक जानकारी प्रदान की गई हैं।
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
Harshu.si (वार्ता) द्वारा किए बदलाव 4847693 को पूर्ववत किया। -स्पैम
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
पंक्ति 22:
[[भारत के प्राकृतिक प्रदेश|प्राकृतिक विविधता]] ने यहाँ की [[प्रजातीय भूगोल|नृजातीय विविधता]] और जनसंख्या के असमान वितरण के साथ मिलकर इसे आर्थिक, सामजिक और सांस्कृतिक विविधता प्रदान की है। इन सबके बावजूद यहाँ की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक एकता इसे एक [[सम्प्रभु राज्य|राष्ट्र]] के रूप में परिभाषित करती है। हिमालय द्वारा उत्तर में सुरक्षित और लगभग ७ हज़ार किलोमीटर लम्बी समुद्री सीमा के साथ हिन्द महासागर के उत्तरी शीर्ष पर स्थित भारत का [[हिन्द महासागर की भूराजनीति|भू-राजनैतिक]] महत्व भी बहुत बढ़ जाता है और इसे एक प्रमुख क्षेत्रीय शक्ति के रूप में स्थापित करता है।
 
== [https://www.sscwill.in/2020/06/bharat-ki-sthiti-or-vistar.html अवस्थिति एवं विस्तार] ==
भारत की निरपेक्ष अवस्थिति 8° 4' उ. से 37° 6' उ. अक्षांश तक और 68° 7' पू. से 97° 25' पू. देशान्तर के मध्य है। इसकी उत्तर से दक्षिण लम्बाई 3214 किमी और पूर्व से पश्चिम चौड़ाई 2933 किमी है। इसकी स्थलीय सीमा की लम्बाई 15200 किमी तथा समुद्र तट की लम्बाई 7517 किमी है। कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी है।
[[File:भारत.jpg|thumb|भारत स्थिति व विस्तार]]
 
भारत की स्थलीय सीमा उत्तर-पश्चिमी में [[पाकिस्तान]] और [[अफ़ग़ानिस्तान|अफगानिस्तान]] से लगती है, उत्तर में [[तिब्बत]] (अब चीन का हिस्सा) और चीन तथा [[नेपाल]] और [[भूटान]] से लगी हुई है और पूर्व मे [[बांग्लादेश]] तथा [[म्यान्मार|म्यांमार]] से। [[बंगाल की खाड़ी]] में स्थित [[अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह|अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह]] और [[अरब सागर]] में स्थित [[लक्षद्वीप]], भारत के द्वीपीय हिस्से हैं। इस प्रकार भारत की समुद्री सीमा दक्षिण-पश्चिम में [[मालदीव]] दक्षिण में [[श्रीलंका|श्री लंका]] और सुदूर दक्षिण-पूर्व में [[थाईलैण्ड|थाइलैंड]] और [[इंडोनेशिया]] से लगती है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यांमार के साथ भारत की स्थलीय सीमा और समुद्री सीमा दोनों जुड़ी हैं।
भारत उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित एशिया महादेश का एक विशाल देश है।
 
इसका अक्षांशीय विस्तार 8°4' उत्तरी अक्षांश से 37°6' उत्तर अक्षांश तक तथा शांतीय विस्तार 68°7' पूर्वी देशांतर से 97025 पूर्वी देशांतर तक है।
 
इस प्रकार इसका अक्षाशीय तथा देशांतरीय विस्तार लगभग 30° है।
 
भारत की मुख्य भूमि का दक्षिणतम अक्षांश 84 है जबकि भारत का सबसे दक्षिणतम बिन्दु इंदिरा प्वाइंट का अक्षांश 6°4' है।
 
कर्क रेखा भारत के बीचो-बीच 8 राज्यों से होकर गुजरती है।
 
ये राज्य निम्न है- गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा (त्र.) एवं मिजोरम।
 
82°30' पूर्वी देशांतर को भारत का मानक याम्योत्तर या मीन टाइम लाइन माना गया है।
 
यह उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के निकट मिर्जापुर के नैनी से गुजरती है।
 
इसी के कारण इलाहाबाद को 'शून्य मील केन्द्र' कहा जाता है।
 
किसी भी देश के मानक याम्योत्तर का चुनाव 7°30' देशांतर के गुणक के साथ साथ देश के मध्य से गुजरने की शर्तों पर किया जाता है।
 
इसी आधार पर 82°30' याम्योत्तर को भारत का मानक याम्योत्तर चुना गया है।
 
यह ग्रीनविच (लंदन) मीन टाइम लाइन से 5 : 30 मिनट आगे है।
 
भारत का सबसे उत्तरी बिंदु [[इंदिरा कोल|इंदिरा कॉल]] और सबसे दक्षिणी बिंदु [[इंदिरा पोइंट|इंदिरा प्वाइंट]] तथा सबसे पूर्वी बिंदु [[किबिथू]] और सबसे पश्चिमी बिंदु [[सिर क्रिक खाडी विवाद|सिर्क्रिक(गुजरात)]] है। मुख्य भूमि का सबसे दक्षिणी बिंदु [[कन्याकुमारी]] है। उत्तरतम बिंदु इंदिरा कॉल का नामकरण इसके खोजी बुलक वर्कमैन ने १९१२ में भारतीय देवी लक्ष्मी के एक नाम ''इंदिरा'' के आधार किया और इसका [[इन्दिरा गांधी|इंदिरा गाँधी]] से कोई संबंध नहीं है।