"सुशांत सिंह राजपूत": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
→‎प्रारम्भिक जीवन: सामग्री जोड़ी।
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
पंक्ति 24:
इनका जन्म [[पटना]] में कृष्णा कुमार सिंह और उषा सिंह के घर हुआ था। इनका पैतृक घर पटना जिले में है। इनकी बहनों में से एक, मितु सिंह, राज्य स्तरीय क्रिकेटर हैं। इनकी माँ के मौत के बाद पूरा परिवार टूट गया था और पटना से दिल्ली बस गया था।
 
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा [[पटना]] के सेंट करेन्स हाई स्कूल तथा [[दिल्ली]] के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से ग्रहण की। उनके अनुसार, 2003 में उन्होंने [[दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय]] की प्रवेश परीक्षा में साँतवा स्थान प्राप्त किया था और [[अभियान्त्रिकी में स्नातक]] की डिग्री के लिए उन्होंने इसमें दाखिला लिया।<ref>{{cite web|url=https://www.jagran.com/entertainment/interview-exclusive-interview-with-bollywood-hero-sushant-singh-rajput-jagran-special-18062886.html|title=Exclusive Interview: अभी ही कर लें भविष्य में होने वाले खतरों की तैयारी|publisher=दैनिक जागरण|date=10 जून 2018|accessdate=28 जून 2020|author=यशा माथुर|archive-url=https://web.archive.org/web/20180614132642/https://www.jagran.com/entertainment/interview-exclusive-interview-with-bollywood-hero-sushant-singh-rajput-jagran-special-18062886.html|archive-date=14 जून 2018|url-status=live}}</ref> वे भौतिकी के राष्ट्रीय ओलिंपियाड के विजेता भी रह चुके हैं। उन्होंने [[भारतीय खनि विद्यापीठ विश्वविद्यालय]] समेत कुल 11 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं पास की। थियेटर और नृत्य में शामिल होने का कारण उनके पास अध्ययन के लिए कम समय बचता, जिससे उनकी पढ़ाई में रुकावटें आईं और उन्होंने विश्वविद्यालय छोड़ दिया। अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के चार वर्ष के कोर्स में से सिर्फ तीन वर्ष पूरे कर उसे छोड़ दिया।
 
विश्वविद्यालय में छात्र रहते हुए उन्होंने श्यामक दावर की नृत्यशाला में दाखिला लिया। नृत्यशाला में उनके कुछ सहपाठी अभिनय में रुचि रखते थे तथा वे [[बैरी जॉन]] की नाटक की कक्षाओं में शामिल होते थे, यहीं से सुशांत के मन में अभिनय में करियर बनाने का विचार आया।
 
==व्यक्तिगत जीवन==