"वैष्णो देवी": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 8:
|religious_affiliation=[[हिंदू]]|deity=महालक्ष्मी, महाकाली एवं महासरस्वती|temple_board=[[श्राइन बोर्ड]]|festivals=[[नवरात्रि]]|district=[[रियासी ज़िला]]|state=[[जम्मू और कश्मीर]]|country=[[भारत]]|province=[[जम्मू]]}}
 
'''वैष्णो देवी मंदिर''', हिन्दू मान्यता अनुसार, [[शक्ति]] को समर्पित पवित्रतम [[हिन्दू|हिंदू]] मंदिरों में से एक है, जो [[भारत]] के [[जम्मू और कश्मीर]] में वैष्णो देवी की पहाड़ी पर स्थित है, तथा यहां की अधिष्ठात्री देवी महासरस्वती महालक्ष्मी तथा महाकाली है जोकि भवन की एक पवित्र गुफा में पिंडी रूप में स्थित है।इस धार्मिक स्थल की आराध्य देवी, '''वैष्णो देवी''' को सामान्यतः '''माता रानी''' और '''वैष्णवी''' के नाम से भी जाना जाता है। माँ वैष्णो देवी उत्तर भारत की प्रसिद्ध नौ देवियों मे से एक है जिनमे माँ [[वैष्णो देवी]] के साथ साथ [[चामुण्डा देवी]] हिमाचल, वज्रेश्वरी देवी कांगड़ा, ज्वाला देवी, चिंतपूर्णी देवी, [[नैना देवी]], मनसा और कालिका देवी हरियाणा और माँ [[शाकम्भरी]] देवी सहारनपुर शामिल हैं
 
यह मंदिर, [[जम्मू और कश्मीर]] राज्य के [[जम्मू]] जिले में [[कटरा, जम्मू और कश्मीर|कटरा]] नगर के समीप अवस्थित है। यह [[उत्तर भारत|उत्तरी भारत]] में सबसे पूजनीय पवित्र स्थलों में से एक है। मंदिर, 5,200 फ़ीट की ऊंचाई पर, [[कटड़ा|कटरा]] से लगभग 12 किलोमीटर (7.45 मील) की दूरी पर स्थित है। हर वर्ष, लाखों तीर्थ यात्री, इस मंदिर का दर्शन करते हैं<ref>{{Cite web |url=http://www.samaylive.com/news/60000-pilgrims-visit-vaishno-devi-shrine-during-navratras/615962.html |title=संग्रहीत प्रति |access-date=16 दिसंबर 2009 |archive-url=https://web.archive.org/web/20091001053223/http://www.samaylive.com/news/60000-pilgrims-visit-vaishno-devi-shrine-during-navratras/615962.html |archive-date=1 अक्तूबर 2009 |url-status=live }}</ref><ref>{{Cite web |url=http://www.siliconindia.com/shownews/33424 |title=संग्रहीत प्रति |access-date=16 दिसंबर 2009 |archive-url=https://web.archive.org/web/20090705210346/http://www.siliconindia.com/shownews/33424 |archive-date=5 जुलाई 2009 |url-status=live }}</ref> और यह भारत में [[तिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिर|तिरूमला वेंकटेश्वर मंदिर]] के बाद दूसरा सर्वाधिक देखा जाने वाला तीर्थस्थल है। इस मंदिर की देख-रेख ''श्री माता वैष्णो देवी तीर्थ मंडल'' नामक न्यास द्वारा की जाती है।