"पोरबन्दर": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
No edit summary
पंक्ति 24:
 
== स्थिति ==
पोरबंदर गुजरात राज्य का एक ऐतिहासिक ज़िला है। पोरबंदर उत्तर-पश्चिम में देवभूमि द्वारका, उत्तर-पूर्व में [[जामनगर]] से, दक्षिण-पूर्व में [[जूनागढ़]] से, पूर्व में राजकोट से और दक्षिण-पश्चिम में अरब सागर से घिरा है।
 
== इतिहास ==
महात्मा गाँधी के जन्म स्थल के रूप में प्रसिद्ध इस स्थान पर 16वीं शताब्दी के आसपास जेठवा राजपूतों का नियंत्रण था। ज़िला बनने से पहले पोरबंदर भूतपूर्व पोरबंदर रियासत (1785-1948) की राजधानी था।
पोरबंदर में [[गाँधीजी]] का तिमंजिला पैतृक निवास है जहाँ ठीक उस स्थान पर एक स्वस्तिक चिन्ह बनाया गया है जहाँ गाँधीजी की माँ पुतलीबाई ने उन्हें जन्म दिया था। लकड़ी की संकरी सीढ़ी अभ्यागतों की ऊपरी मंजिल तक ले जाती है, जहाँ गाँधीजी का अध्ययन कक्ष है।
गाँधीजी के जन्म की स्मृति को अमर बनाने के लिए 79 फीट ऊँची एक इमारत का निर्माण उस गली में किया गया जहाँ 2 अक्टूबर 1869 को बापू का जन्म हुआ था। कीर्तिमंदिर के पीछे नवी खादी है जहाँ गाँधीजी की पत्नी कस्तूरबा गाँधी का जन्म हुआ था।
पोरबंदर का महत्व केवल यहाँ तक सीमित नहीं है। [[भगवान श्री कृष्ण]] के बालसखा सुदामाजी भी यही के थे। इसलिए इसका महत्त्व सुदामापुरी के रूप में भी खास है।
 
== यातायात और परिवहन ==
पंक्ति 37:
 
=== रेल मार्ग ===
पोरबंदर रेलवे स्टेशन एक टर्मिनस है। राजकोट और सोमनाथ के साथ साथ हावड़ा, सांत्रागाची, दिल्ली सराई रोहिल्ला, [[मुजफ्फरनगर]], सिकंदराबाद और कोचुवेली से पोरबंदर के लिए रेल सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
 
=== सड़क मार्ग ===
पंक्ति 49:
 
== पर्यटन ==
पोरबंदर का गुजरात के पर्यटन स्थलों में महत्त्वपूर्ण स्थान है। पोरबंदर में कई [[ऐतिहासिक]] इमारतें हैं। पोरबंदर में महात्मा गाँधी का जन्म स्थान है इसलिए स्वाभाविक रूप से यहाँ उनके जीवन से जुड़े कई स्थान हैं जो आज दर्शनीय स्थलों में बदल चुके हैं। पोरबंदर में गुजरात का सबसे अच्छा समुद्र तट है।
 
=== पोरबंदर के मंदिर ===
पंक्ति 56:
 
==== घुमली गणेश मंदिर ====
घुमली गणेश मंदिर 10वीं शताब्दी के आरंभ में बना था। घुमली गणेश मंदिर [[गुजरात]] में आरंभिक हिन्दू वास्तुशिल्प का सुंदर नमूना है।
==== सूर्य मंदिर ====
सूर्य मंदिर का निर्माण 6ठीं शताब्दी में हुआ था। सूर्य मंदिर पोरबंदर से 50 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है। सूर्य मंदिर पश्चिम भारत के आरंभिक मंदिरों में से एक है जो आज भी विद्यमान हैं।
पंक्ति 62:
सुदामापुरी के मंदिर का निर्माण १९०२ से १९०७ के बिच यहाँ के जेठवा राजवंश ने किया था। यहाँ मंदिर प्रांगण में छोटीसी ८४ भूलभुलैया है, जो सुदामाजी के द्वारिका से वापसी के बाद अपनी कुटिया खोजने की बात को याद दिलाते है। सुदामाजी द्वारिका जाते समय एक मुठ्ठी तंदुल लेकर गए थे, आज भी मंदिर में तंदुल प्रसाद के तौर पर दिए जाते है।
==== संदीपनी विद्यानिकेतन ====
माननीय भाईश्री रमेशभाई ओझा द्वारा संचालित संदीपनी विद्यानिकेतन एक आध्यात्मिक तौर पर चलाया जानेवाला विद्यालय है, जो एरपोर्ट से २ किमी दूर रांघावाव नमक गाँव के पास है। ईस परिसर में हरिमंदिर है, जहा एक ही मंदिर में दाये से [[गणेश]], चंद्रमौलीश्वर महादेव, राधाकृष्ण, लक्ष्मीनारायण, जानकीवल्लभ, करुणामयी माता और हनुमानजी के दर्शन होते है। मनोहर बगीचों और सायन्स गेलेरी का अपना सौन्दर्य अदभुत है। शाम को आरती के बाद मंदिर पर लाइट्स से फोकस किया जाता है, जो मन को आत्मविभोर बना देता है।
 
=== पोरबंदर के अभयारण्य ===
पंक्ति 91:
 
=== नेहरु तारामंडल ===
नेहरु तारामंडल सिटी सेंटर से 2 किलोमीटर दूर है। नेहरु [[तारामंडल]] में दोपहर में चलने वाला शो गुजराती भाषा में होता है। नेहरु तारामंडल पर दिन भर शो चलते रहते हैं।
 
== इन्हें भी देखें ==