"कच्छ": अवतरणों में अंतर

No edit summary
छो excessive interwikilinks, content without sources, POV Violations
टैग: वापस लिया
पंक्ति 24:
}}
 
'''कच्छ''' [[गुजरात]] [[प्रांत|प्रान्त]] का एक [[ज़िला|जिला]] है। गुजरात यात्रा कच्छ जिले के भ्रमण के बिना अधूरी मानी जाती है। पर्यटकों को लुभाने के लिए यहां बहुत कुछ है। जिले का मुख्यालय है [[भुज]]। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष [[कच्छ महोत्सव]] आयोजित किया जाता है। 45652 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैले [[गुजरात]] के इस सबसे बड़े जिले का अधिकांश हिस्सा रेतीला और दलदली है। जखाऊ, कांडला और मुन्द्रा यहां के मुख्‍य बंदरगाह हैं। जिले में अनेक ऐतिहासिक इमारतें, मंदिर, मस्जिद, हिल स्टेशन आदि पर्यटन स्थलों को देखा जा सकता है।
 
मिलें अवशेषों के आधार पर कच्छ प्राचीन सिन्धु संस्कृति का हिस्सा माना जाता है। सन १२७० में कच्छ एक स्वतंत्र प्रदेश था। सन १८१५ में यह [[ब्रिटिश साम्राज्य]] के अधीन हुआ। रजवाड़े के रूप में कच्छ के तत्कालीन महाराजा ने ब्रिटिश सत्ता स्वीकार कर ली। सन १९४७ में [[भारत की स्वतंत्रता]] के बाद कच्छ तत्कालीन ' महागुजरात ' राज्य का जिला बना। सन १९५० में कच्छ भारत का एक राज्य बना। १ नवम्बर सन १९५६ को यह मुंबई राज्य के अंतर्गत आया। सन १९६० में भाषा के आधार पर मुंबई राज्य का महाराष्ट्र और गुजरात में विभाजन हो गया तथा कच्छ गुजरात का एक हिस्सा बन गया।
 
सन १९४७ में भारत के विभाजन के पश्चात सिंध और कराची में स्थित बंदरगाह [[पाकिस्तान]] के अंतर्गत चला गया। स्वतंत्र भारत की सरकार ने कच्छ के कंडला में नवीन बंदरगाह विकसित करने का निर्णय लिया। कंडला बंदरगाह पश्चिम भारत का एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है।
 
इतिहास में १६ जून सन १८१५ का दिन कच्छ के पहले भूकंप के रूप में दर्ज है। २६ जनवरी २००१ में आया प्रचंड भूकंप का केंद्र कच्छ जिले के अंजार में था। कच्छ के १८५ वर्ष के दर्ज भूस्तरीयशास्त्र के इतिहास में यह सबसे बड़ा भूकंप था।
पंक्ति 59:
 
== मुंद्रा बंदरगाह ==
यह बंदरगाह मुंद्रा शहर से करीब 10 [[किलोमीटर]] की दूरी पर है। ओल्ड पोर्ट और अदनी पोर्ट यहां देखे जा सकते हैं। यह बंदरगाह पूरे साल व्यस्त रहते हैं और अनेक विदेशी पानी के जहाजों का यहां से आना-जाना लगा रहता है। दूसरे राज्यों से बहुत से लोग यहां काम करने आते हैं।
 
== जखऊ बंदरगाह ==
पंक्ति 72:
 
;सड़क मार्ग
कच्छ सड़क मार्ग द्वारा [[गुजरात]] और अन्य पड़ोसी राज्यों के बहुत से शहरों से जुड़ा हुआ है। राज्य परिवहन और प्राईवेट डीलक्स बसें गुजरात के अनेक शहरों से कच्छ के लिए चलती रहती हैं।
 
== बाहरी कड़ियाँ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/कच्छ" से प्राप्त