"फ्रांस की सिविल संहिता": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 3:
'''फ्रांस की सिविल संहिता''' ([[फ़्रान्सीसी भाषा|फ्रेंच]] आधिकारिक नाम : ''Code civil des français'') [[नेपोलियन बोनापार्ट|नैपोलियन प्रथम]] द्वारा १८०४ में [[फ़्रान्स|फ्रांस]] में लागू की गयी। इसे 'नैपोलियन कोड' भी कहते हैं। इस संहिता द्वारा जन्म के आधार पर दिये गये [[विशेषाधिकार]] बन्द कर दिये गये, इसके तहत [[धर्म की स्वतंत्रता]] प्रदान की गयी, तथा इसमें कहा गया कि सरकारी नौकरियाँ उनको मिलें जो सर्वाधिक योग्य हों।<ref>{{Cite book |title=Code civil des français: édition originale et seule officielle |publisher= L'Impremerie de la République. XII |place= Paris |year= 1804 |page= |url=http://gallica.bnf.fr/ark:/12148/bpt6k1061517/f2.image|accessdate= November 28, 2016|via= Gallica}}</ref>
[[चित्र:Speyer (DerHexer) 2010-12-19 051.jpg|thumb|right|200px|स्पेयर की प्लैटिनेट ऐतिहासिक म्यूजियम में नेपोलियन कोड]]
क्रांति से पूर्व फ्रांस में आनेक कानून थे और उनमें परस्पर ‌असंगतियां थी। नेपोलियन ने कानून की एक संहिता तैयार करवाई, जिसे 'नेपोलियन की कानून संहिता' या नेपोलियन कोड कहा जाता है। इस विधि से संहिता के निर्माण में नेपोलियन ने व्यक्तिगत रूचि का प्रदर्शन किया था और उसकी इच्छा अनुसार ही इसका निर्माण हुआ। इस संहिता में कोई नई बात नहीं थी तथापि जिस रूप में उसको प्रस्तुत किया गया था उससे फ्रांस के कानून को एक नया रूप मिला था। फ्रांस में क्रांति से पहले तथा क्रांतिकाल में बने असंख्य कानूनों को समाप्त कर दिया गया। इस कानून को बनाने में पुरातन एवं नवीन कानूनों का समन्वय किया गया था। जिसमें एक ओर पुराने कानूनों के दोषों को दूर किया गया और दूसरी और क्रांतिकारी समय के नवीन और उपयोगी कानून को सही तरीके से रखा गया।<ref>[https://www.divanshugeneralstudypoint.in/2017/09/nepoliyan-ki-kanunu-sahinta.html?m=1/ www.divanshugeneralstudypoint.in]</ref>
 
यह संहिता चार जूरी की एक आयोग द्वारा बहुत जल्दी तैयार किया गया तथा २१ मार्च १८०४ को लागू किया गया। यह स्पष्ट रूप से लिखित था और पहले से चल रहे सामन्ती नियमों के स्थान पर लागू हुआ। इतिहासकार [[रॉबर्ट होल्टमैन]] का मानना है कि यह उन गिने-चुने प्रपत्रों में से एक है जिन्होने संसार पर अपनी छाप छोड़ी है।