"अलीबाग": अवतरणों में अंतर

Rescuing 2 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1
#WPWP #WPWPHI
पंक्ति 16:
अलीबाग [[कोंकण]] क्षेत्र में, महाराष्ट्र के पश्चिमी तट पर, [[अरब सागर]] के किनारे बसा हुआ एक छोटा-सा शहर है। 17वीं शताब्दी में बनी इस जगह की उन्नति [[शिवाजी|छत्रपति शिवाजी]] ने की थी। 1852 में इसे एक [[तहसील|तालुका]] घोषित किया गया। 'महाराष्ट्र का गोआ' तीन तरफ से पानी से घिरे होने के कारण अलीबाग में बहुत सारे सुंदर तट हैं। सभी तटों के किनारे नारियल और सुपारी के पेड़ होने से सारा इलाका किसी उष्णकटिबंधीय समुद्र तट जैसा लगता है। यहाँ का मौसम बहुत सुहावना होता है और तट बिल्कुल अनछुए से लगते हैं। यहाँ की हवा प्रदूषणरहित व ताज़ी है और तटों का दृष्य किसी स्वर्ग जैसा लगता है। अलीबाग [[बालूतट]] पर काली रेत आश्चर्यचकित करती है। अलीबाग एक तटीय शहर है, इसलिए यहाँ के स्थानीय व्यंजन [[मछली]] से बने होते हैं। मौसम सुहावना रहता है जहाँ [[तापमान]] न बहुत ज्यादा होता है और न बहुत कम। अधिकतम तापमान 36 डिग्री [[सेल्सियस]] होता है। यहाँ आने के लिए [[शीत ऋतु|सर्दियाँ]] सबसे अच्छा व उपयुक्त समय होता है। [[मुम्बई|मुंबई]] से 30 किमी दूर अलीबाग, परिवहन के सभी साधनों, जैसे [[रेल]], वायु और [[सड़क]] से भलीभाँति जुड़ा है। मुंबई का अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा और पेन का रेलवे स्टेशन इसके सबसे निकट है।
 
== चित्र दिर्घा ==
{{Gallery
| title = अलीबाग के विभिन्न स्थान
| width=130 | height=100 | align=center
| File:Alibag Beach - panoramio (2).jpg | समुद्र तट
| File:Kolabafort west side.jpg | कोलाबा किले का पश्चीम भाग
| File:Angria's Colaba - Hindu Temple in the Village (12673926354).jpg | कोलाबा किले में गणेश मंदिर, सन् १८५५-६२
| File:Shivaji statue, Alibag 01.jpg | शिवाजी स्मारक
}}
== इन्हें भी देखें ==
* [[रायगढ़ जिला, महाराष्ट्र|रायगढ़ ज़िला, महाराष्ट्र]]