"सोन नदी": अवतरणों में अंतर

Rescuing 3 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1
पंक्ति 26:
यह म.प्र. की एक प्रमुख नदी है। इस नदी का नाम सोन पड़ा क्योंकि इस नदी के [[बालू]] (रेत) पीले रंग के हैँ जो सोने कि तरह चमकते हैँ। इस नदी के रेत भवन निर्माण आदी के लिए बहुत उपयोगी हैं यह रेत पूरे बिहार शहडोल, रीवा में भवन निर्माण के लिए उपयोग में लाया जाता है तथा यह रेत उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में अवि राठौड़ द्वारा भी निर्यात किया जाता है। सोन नदी का उल्लेख रामायण आदि पुराणो में आता है ।
 
गंगा नदी की सहायक नदियों में सोन का प्रमुख स्थान है। इसका पुराना नाम संभवत: 'सोहन' था जो पीछे बिगड़कर सोन बन गया। यह नदी मध्यप्रदेश के [[अमरकंटक]] नामक पहाड़ से निकलकर 350 मील का चक्कर काटती हुई [[पटना]] से पश्चिम गंगा में मिलती है। इस नदी का पानी मीठा, निर्मल और स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसके तटों पर अनेक प्राकृतिक दृश्य बड़े मनोरम हैं। अनेक फारसी, उर्दू और हिंदी कवियों ने नदी और नदी के जल का वर्णन किया है। इस नदी में [[डेहरी आन सोन|डिहरी-आन-सोन]] पर [[बाँध]] बाँधकर 296 मील लंबी नहर निकाली गई है जिसके जल से शाहाबाद, गया और पटना जिलों के लगभग सात लाख एकड़ भूमि की सिंचाई होती है। यह बाँध 1874 ई. में तैयार हो गया था। इस नदी पर ही एक लंबा पुल, लगभग 3 मील लंबा, डिहरी-ऑन-सोन पर बना हुआ है। यह मानपुर से उत्तर की ओर बहती है और फिर उत्तर पूर्व की ओर मुड़ जाती है। नदी कैमूर रेंज से होकर कटती है और 487 मील (784 किलोमीटर) के कोर्स के बाद पटना से ऊपर गंगा में मिल जाती है। सोन घाटी बड़े पैमाने पर वनाच्छादित है और बहुत कम आबादी है। यह घाटी कैमूर रेंज से उत्तर में और छोटा नागपुर पठार से दक्षिण की ओर जाती है। नदी का प्रवाह मौसमी है, और सोन नेविगेशन के लिए महत्वहीन है। इसकी कुछ सहायक नदियों पर बांधों का निर्माण किया गया है। बिहार राज्य के डेहरी में, सोन नहर प्रणाली के प्रमुख हैं।
 
दूसरा पुल पटना और आरा के बीच कोइलवर नामक स्थान पर है। [[कोइलवर पुल]] रेल-सह-सड़क पुल है। ऊपर रेलगाड़ियाँ और नीचे बस, मोटर और बैलगाड़ियाँ आदि चलती हैं। इसी नदी पर एक तीसरा पुल भी [[ग्रैंड ट्रंक रोड]] पर बनाया गया है। 1965 ई. में यह पुल तैयार हो गया था।<ref>{{cite web|url=http://www.jagran.com/bihar/bhojpur-12297341.html|title=कोईलवर पुल : बिहार के विकास की जीवनरेखा|access-date=18 अगस्त 2017|archive-url=https://web.archive.org/web/20170818133906/http://www.jagran.com/bihar/bhojpur-12297341.html|archive-date=18 अगस्त 2017|url-status=live}}</ref>