"सुशांत सिंह राजपूत": अवतरणों में अंतर

Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
पंक्ति 27:
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा [[पटना]] के सेंट करेन्स हाई स्कूल तथा [[दिल्ली]] के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से ग्रहण की। उनके अनुसार, 2003 में उन्होंने [[दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय]] की प्रवेश परीक्षा में साँतवा स्थान प्राप्त किया था और [[अभियान्त्रिकी में स्नातक]] की डिग्री के लिए उन्होंने इसमें दाखिला लिया।<ref>{{cite web|url=https://www.jagran.com/entertainment/interview-exclusive-interview-with-bollywood-hero-sushant-singh-rajput-jagran-special-18062886.html|title=Exclusive Interview: अभी ही कर लें भविष्य में होने वाले खतरों की तैयारी|publisher=दैनिक जागरण|date=10 जून 2018|accessdate=28 जून 2020|author=यशा माथुर|archive-url=https://web.archive.org/web/20180614132642/https://www.jagran.com/entertainment/interview-exclusive-interview-with-bollywood-hero-sushant-singh-rajput-jagran-special-18062886.html|archive-date=14 जून 2018|url-status=live}}</ref> वे भौतिकी के राष्ट्रीय ओलिंपियाड के विजेता भी रह चुके हैं। उन्होंने [[भारतीय खनि विद्यापीठ विश्वविद्यालय]] समेत कुल 11 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं पास की। थियेटर और नृत्य में शामिल होने का कारण उनके पास अध्ययन के लिए कम समय बचता, जिससे उनकी पढ़ाई में रुकावटें आईं और उन्होंने विश्वविद्यालय छोड़ दिया। अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के चार वर्ष के कोर्स में से सिर्फ तीन वर्ष पूरे कर उसे छोड़ दिया।
 
विश्वविद्यालय में छात्र रहते हुए उन्होंने श्यामक दावर की नृत्यशाला में दाखिला लिया। नृत्यशाला में उनके कुछ सहपाठी अभिनय में रुचि रखते थे तथा वे [[बैरी जॉन]] की नाटक की कक्षाओं में शामिल होते थे, यहीं से सुशांत के मन में अभिनय में करियर बनाने का विचार आया।
 
2005 में उन्हें 51वें फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए श्यामक दावर के डांस ट्रूप में शामिल होने का मौका मिला।<ref>{{cite web|url=https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/sushant-singh-rajput-suicide-pk-to-chhichhore-his-filmography-127408840.html|title=सुशांत सिंह राजपूत का फिल्मी सफर/ 2005 में फिल्म फेयर अवॉर्ड में डांस ट्रूप का हिस्सा थे, 2017 में पहली बार इसी के लिए नॉमिनेट हुए|work=दैनिक भास्कर|date=15 जून 2020|accessdate=13 जुलाई 2020}}</ref>
 
==व्यक्तिगत जीवन==