"लाला लाजपत राय": अवतरणों में अंतर

Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1
→‎जीवन वृत्त: राय बच्चन kayastha
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 15:
 
== जीवन वृत्त ==
लाला लाजपत राय का जन्म [[पंजाब (भारत)|पंजाब]] के [[मोगा, पंजाब|मोगा]] जिले में 28 जनवरी 1865 को एक जैनकायस्थ परिवार में हुआ था। इन्होंने कुछ समय [[हरियाणा]] के [[रोहतक]] और [[हिसार]] शहरों में वकालत की। ये [[भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस]] के [[गरम दल]] के प्रमुख नेता थे। [[बाल गंगाधर तिलक]] और [[विपिनचंद्र पाल|बिपिन चंद्र पाल]] के साथ इस त्रिमूर्ति को [[लाल-बाल-पाल]] के नाम से जाना जाता था। इन्हीं तीनों नेताओं ने सबसे पहले भारत में पूर्ण स्वतन्त्रता की माँग की थी बाद में समूचा देश इनके साथ हो गया। इन्होंने [[दयानन्द सरस्वती|स्वामी दयानन्द सरस्वती]] के साथ मिलकर [[आर्य समाज]] को पंजाब में लोकप्रिय बनाया। [[लाला हंसराज]] एवं कल्याण चन्द्र दीक्षित के साथ [[दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालय|दयानन्द एंग्लो वैदिक विद्यालयों]] का प्रसार किया, लोग जिन्हें आजकल [[दयानंद एंग्लो वैदिक कॉलेज|डीएवी]] स्कूल्स व कालेज के नाम से जानते है। लालाजी ने अनेक स्थानों पर अकाल में शिविर लगाकर लोगों की सेवा भी की थी। 30 अक्टूबर [[१९२८|1928]] को इन्होंने [[लाहौर]] में [[साइमन कमीशन]] के विरुद्ध आयोजित एक विशाल प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिसके दौरान हुए [[लाठी (वस्तु)|लाठी-चार्ज]] में ये बुरी तरह से घायल हो गये। उस समय इन्होंने कहा था: ''"मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी।"'' और वही हुआ भी; लालाजी के बलिदान के 20 साल के भीतर ही ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हो गया। [[१७ नवम्बर|17 नवंबर]] [[१९२८|1928]] को इन्हीं चोटों की वजह से इनका देहान्त हो गया।
 
; लालाजी की मौत का बदला