"यूरोपीय धर्मसुधार": अवतरणों में अंतर

सही शब्दावली
पंक्ति 40:
राजनीतिक दृष्टि से धर्मसुधार का परिणाम बहुत ही व्यापक रहा। यूरोप की उत्तरमध्यकालीन परिस्थिति ऐसी थी कि शासकों ने भी अनिवार्य रूप से इस धार्मिक आंदोलन में सक्रिय भाग लिया है। वे अपनी प्रजा को अपने ही धर्म में सम्मिलित करने अथवा बनाए रखने के उद्देश्य से युद्ध करने के लिए तैयार हो गए। इस प्रकार यूरोप के इतिहास में धर्म के नाम पर अनेक युद्धों की कलीसियाा है, जैसे, [[जर्मनी]] में 30 वर्षीय युद्ध (थरटी ईअर्स वॉर) [[फ़्रान्स|फ्रांस]] में [[युगनो युद्ध]] और [[नीदरलैण्ड|हॉलैंड]] में राजा चार्ल्स पंचम के विरुद्ध सफल स्वतंत्रता संग्राम।
 
ऊपर इसका उल्लेख हो चुका है कि [[काथलिककैथोलिक कलीसिया]] में समय समय पर सुधार आंदोलनों का प्रवर्त्तन होता रहा है किंतु 16वीं शताब्दी के विद्रोहात्मक धर्मसुधार से काथलिक कलीसिया को विशेष रूप से प्रेरणा मिली। इस शताब्दी में पोप के रूप में प्रतिभाशाली व्यक्तियों का चुनाव हुआ जिन्होंने कलीसिया के शासन में फिर अध्यात्म को प्राथमिकता दिला दी है जिससे समस्त काथलिक संसार में पोप का पद पुन: पूर्णरूपेण सम्मानित हो सका। बिशपों की सामंतशाही को समाप्त कर दिया गया और चारों और साधुस्वभाव व्यक्तियों की नियुक्ति से जनता के सामने बिशप का प्राचीन आदर्श उभरने लगा, जो अपनी प्रजा का धर्मगुरु एवं आध्यात्मिक चरवाहा (नेता) है। [[ट्रेंट]] नामक नगर में कलीसिया की 19वीं विश्वसभा का आयोजन हुआ जिसमें कलीसिया के नए संगठन के अतिरिक्त विशेष रूप में साधारण पुरोहितों के शिक्षण का प्रबंध किया गया। अत: कलीसिया की सभी श्रेणियों में सुधार हुआ और जनसाधारण में धार्मिक शिक्षा का उचित प्रचार हो सका। इस कार्य में धर्मसंधियों ने दूसरे पुरोहितों का हाथ बँटाया है। 16वीं शताब्दी में जेसुइट आदि कई धर्मसंघों की स्थापना हुई तथा प्राचीन (विशेषकर फ्रांसिस्की तथा कार्मेलाइट) धर्मसंघों में सुधार लाया गया जिससे वे सबके सब समय की आवश्यकताओं के अनुसार धर्म की सेवा कर सकें। इस प्रकार हम देखते हैं कि धर्म सुधार का संभवत: सबसे गहरा एवं हितकरी प्रभाव पुराने काथिलक कलीसिया पर ही पड़ा।
 
== धर्मसुधार की सफलता के कारण ==